आरिफ नियाज़ी
उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजिन्यर्स महासंघ का तीसरे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा। जिसके चलते सरकारी कार्यालय में होने वाला कार्य काफी प्रभावित रहा।गौरतलब है की लम्बे समय से शासन स्तर पर लम्बित 27 सूत्रीय समस्याओं के समाधान के लिए महासंघ आंदोलनरत है।शासन मे हुई वार्ता में समस्याओं पर कोई सहमति ना होने के कारण डिप्लोमा इंजिनियर्स महासंघ बेहद गुस्से में है।
आज शाखा सडकी के सदस्यों के द्वारा IRI परिसर में लगातार तीसरे दिन भी हडताल जारी रही।धरने की अध्यक्षता अमूल वालियां द्वारा एवं मंच संचालन शाखा अध्यक्ष विपिन सैनी द्वारा किया गया। महासंघ के जिला अध्यक्ष अमूल वालिया ने कहा कि यदि महासंघ की 27 सूत्रीय मांग नही मानी गई तो अनिश्चितकालीन हडताल जारी रहेगी ।

उनकी प्रमुख मांगो में कनिष्ठ अभियंता की लम्बे समय से अनिश्चित वेतन विसंगति, डिप्लोम इंजीनियर को क्रमशः 10, 16, एवं 26 की सेवाउपरान्त पदोन्नति वेतन मान दिया जाएं,
2014 के बाद नियुक्त कनिष्ठ अधि० प्रथम ए o सीo पी oके रूप में 5400 ग्रेड पे वेतन का लाभ दिया जाये,पेयजल व जलसंस्थान का एकीकरण कर राजकीय करण किया जाए। डिप्लोमा इंजीनियर को सहायक अभियंता से उच्चतर पदो पर पदोन्नति हेतु समानांतर गैलेरी का सर्जन किया जाए।बाहारी कार्यदायी संस्था को प्रदेश में निर्माण कार्य पर अंकुश लगाया जाए
2005 के उपरान्त नियुक्त किए डिप्लोमा इंजीनियर को पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल किया जाए।
भारत सरकार द्वारा दिये गए निर्देशों के अनुसार प्रदेश में कृषि अभियन्त्रण निदेशालय की स्थापना की जाए।
9) तीनों ऊर्जा निगम में राजकीय विभाग की भाती पदोन्नति की सीमा 40% से बढ़ाकर 50% की जाए!
उक्त हडताल क्रार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग, सिचाई विभाग, कृषि विभाग, शहरी विकास विभाग ग्रामीण विकास विभाग एवं लघु सिचाई विभाग के डिप्लोमा इंजीनियर द्वारा प्रतिभाग किया गया।
हडताल के तीत्य दिवस से ईo अमर सिंह जनपद सचिव, ईo अनुज सैनी, ई o मुकेश कुमार, ई o सुभाष चंद उपाध्याय, ई o राहुल कुमार, ई o सुधीर कुमार, ईo उदय चौधरी, ई o स्वाति गुप्ता, ई o सारिका एवं अन्य डिप्लोमा इंजीनियर द्वारा सम्बोधन किया गया।





More Stories
मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी को बाल संरक्षण आयोग ने किया तलब
रूड़की के पूर्व मेयर गौरव गोयल ने डिवाइन स्कूल के समस्त छात्र-छात्राओं को अगले सत्र के लिए पाठ्य सामग्री का किया वितरण
रुड़की नगर निगम में पहुंचे राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल बोले- ‘धामी सरकार ने रचा इतिहास’