आरिफ नियाज़ी
रुड़की के झबरेड़ा क्षेत्र में देवता पूजन के दौरान मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पूजा करने गए दो पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे और लाठी-डंडे चले, जिसमे दोनों पक्ष के तीन लोग घायल हुए है। हालांकि एक घायल जितेंद्र उर्फ़ सन्नी की नाजुक हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
झबरेड़ा निवासी जितेंद्र उर्फ सन्नी ने आरोप लगाया कि आज सुबह वह अपनी पत्नी के साथ अपने पास के ही खेत में देवता पूजन के लिए गए थे।
आरोप है कि इसी दौरान वहां मौजूद अवनीश और मनीष पुत्रगण मदन ने उन पर अचानक हमला बोल दिया। हमला इतना ताबड़तोड़ था कि सन्नी को संभलने का मौका तक नहीं मिला और वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा।
सन्नी का आरोप है कि जब उसकी पत्नी उसे बचाने के लिए बीच-बचाव करने आई, तो आरोपियों ने उसके साथ भी धक्का-मुक्की और बदसलूकी की। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
परिजनों द्वारा घायल सन्नी को तुरंत रुड़की के सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन सिर और शरीर पर गंभीर चोटें होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए देहरादून हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर दे दी गई है। झबरेड़ा पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।