Jan Mudde

No.1 news portal of India

फॉर्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के सहयोग से श्रीमती तारावती में फार्मा अन्वेषण का आयोजन

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रूड़की स्थित श्रीमति तारावती इंस्टीट्यूट ऑफ बायो मेडिकल एंड एलाइड सांइसेज द्वारा फॉर्मेसी के जनक प्रोफेसर एम एल श्रॉफ की स्मृति में फार्मा अन्वेषण बनाया और उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। फार्मा अन्वेषण देवभूमि उत्तराखंड 2026 कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने अपने वर्चुअल सम्बोधन से किया।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे फॉर्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ मोंटू कुमार एम पटेल ,भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा, सेंट्रल काउंसिल सदस्य पी सी आई नई दिल्ली के सदस्य डॉ शिवानंद पाटिल , उप उत्तराखंड ड्रग कंट्रोलर , एफ डी आई उत्तराखंड डॉ सुधीर कुमार, इंस्टीट्यूट संस्थापक रमेश चन्द शर्मा , इंस्टीट्यूट अध्यक्ष ममतेश कुमार शर्मा इंस्टीट्यूट निदेशक डॉ पंकज शर्मा , प्राचार्या व कोऑर्डिनेटर डॉ शम्मी चड्ढा द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने वर्चुअल कॉन्फ्रेंस के माध्यम से छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा की उत्तराखंड सरकार फार्मेसी के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रही है फार्मेसी में पहले से अधिक सुधार और परिवर्तन हुए है उन्होंने यह भी कहा की फार्मेसी के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर रोज़गार के अवसर भी प्राप्त हुए है।कार्यक्रम में
मुख्य अतिथि मोंटू कुमार एम पटेल ने अपने संबोधन में फार्मा अन्वेषण 2026 के भव्य शुभारंभ की सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह आयोजन छात्रों , शोधकर्ताओं , शिक्षाविदों और उद्योग पेशेवरों के लिए एक मंच प्रदान करेगा जहां वे अपने विचारों को सांझा कर सकते हैं और फॉर्मेसी शिक्षा और अनुसन्धान में उभरते रुझानों का पता लगा सकते हैं।

फार्मेसी के क्षेत्र में अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारत में फार्मा अन्वेषण नामक एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। यह कार्यक्रम मुख्य रूप से फार्मेसी के छात्रों को अपने शोध कार्य और वैज्ञानिक विचार प्रस्तुत करने के लिए एक राष्ट्रीय मंच प्रदान करता है।

इस प्रकार, फार्मा अन्वेषण कार्यक्रम भारत में फार्मेसी शिक्षा और अनुसंधान को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। रूड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि यह कार्यक्रम भारत भर के फार्मासिस्टों को एक मंच पर लाने का कार्य करता है और फार्मेसी शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाता है। इस प्रकार, फार्मा अन्वेषण कार्यक्रम भारत में फार्मेसी शिक्षा और अनुसंधान को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
इस कार्यक्रम में बी.फार्मा, डी.फार्मा, एम.फार्मा और फार्मेसी के अन्य पाठ्यक्रमों के छात्र भाग लेते हैं।

छात्र अपने शोध प्रोजेक्ट, पोस्टर प्रेजेंटेशन या नवाचार से जुड़े विषयों को विशेषज्ञों के सामने प्रस्तुत करते हैं।
कार्यक्रम में उत्तराखंड के समस्त फॉर्मेसी इंस्टीट्यूट के बी फार्मा , डी फार्मा , एम फार्मा , फार्मा डी और फार्मा इंडस्ट्री से भी प्रतिभाग करेंगे। जिसमें विजयी होने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। फॉर्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया नई दिल्ली के अध्यक्ष डॉ मोंटू कुमार एम पटेल द्वारा फॉर्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया नई दिल्ली से मान्यता प्राप्त उत्तराखंड के समस्त फॉर्मेसी इंस्टीट्यूट के निदेशक व प्राचार्य के साथ चाय पर चर्चा की गई ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि , सम्मानित अतिथि को संस्था निदेशक डॉ पंकज शर्मा द्वारा शाल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। पी सी आई नई दिल्ली के अध्यक्ष डॉ मोंटू कुमार एम पटेल द्वारा सभी इंस्टीट्यूट के निदेशक व प्राचार्य को पौधा , स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर शौर्य शर्मा , कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर डॉ शम्मी चड्ढा , मीडिया प्रभारी विजय अरोड़ा , चित्रा गुप्ता , सुनीता रानी , दीपक सैनी , मोहम्मद काशिफ , दुष्यंत पुंडीर , अक्षय कुमार , दीपक कांबोज , अवि सैनी , गौरव शर्मा , निशांत अंजुम , चंदन सैनी , अजय कुमार , राधेश्याम , प्राची जिंदल उपस्थित रहे ।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369