Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की खाद्यान्न गोदाम में अव्यवस्था चरम पर, कर्मचारियों की लापरवाही से राशन डीलर परेशान,गोदाम से बैरंग लौटे राशन डीलर

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की। शहर स्थित खाद्यान्न गोदाम इन दिनों बदहाल व्यवस्थाओं के कारण चर्चा का केंद्र बना हुआ है। गोदाम की अव्यवस्था का मुख्य कारण यहाँ तैनात कर्मचारियों की लापरवाही बताई जा रही है। आरोप है कि वरिष्ठ विपणन अधिकारी की ढिलाई के चलते अन्य कर्मचारी भी समय पर कार्यालय नहीं पहुंचते, जिससे कामकाज पूरी तरह प्रभावित हो रहा है।राशन डीलरो का आरोप है की वितरण प्रमाण पत्र के नाम पर उन्हें परेशान किया जा रहा है लगभग एक दर्जन राशन डीलर को आज भी बैरंग लौटना पड़ा।

हालांकि गोदाम में बायोमैट्रिक मशीन लगी हुई है, लेकिन कर्मचारियों के आने-जाने का कोई तय समय नहीं है और न ही उनकी जवाबदेही तय की गई है। स्थिति यह है कि रमज़ान के पवित्र महीने में दूर-दराज़ के गांवों से राशन उठाने आने वाले डीलरों को भी निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है। बड़ा सवाल यह है की हीराहेड़ी के खादान्न गोदाम से एक कर्मचारी को बिना किसी आदेश के रूड़की गोदाम पर तैनात कर दिया गया है यह कर्मचारी अपनी मर्ज़ी से यहाँ पहुंचा है या इसके आदेश किसने किए है इसका जवाब भी किसी के पास नहीं है।

गौरतलब है कि रुड़की का यह राशन गोदाम लंबे समय से अव्यवस्थाओं को लेकर सुर्खियों में बना हुआ है। गोदाम की हालत कब सुधरेगी यह कहना मुश्किल है, लेकिन इतना तय है कि बाहर से आने वाले राशन डीलरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इस संबंध में राशन डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष अनीस अहमद ने बताया कि गोदाम की व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। राशन डीलर अपना कीमती समय निकालकर गोदाम पहुंचते हैं, लेकिन वहां समय पर राशन नहीं दिया जाता, जिससे उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।

वहीं, कुछ दिन पूर्व निरीक्षण पर पहुंचे डिप्टी आरएमओ प्रमोद सत्ती ने स्पष्ट चेतावनी दी थी कि कर्मचारियों की लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके बावजूद गोदाम कर्मचारियों पर इस सख्ती का कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है।

स्थानीय लोगों और राशन डीलरों का कहना है कि यदि जल्द ही व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया गया तो खाद्यान्न वितरण व्यवस्था गंभीर रूप से प्रभावित हो सकती है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369