उत्तराखंड बर काउंसिल 2026 का चुनाव अंतिम दौर में है जहां एक तरफ बड़े-बड़े दिग्गज अपनी किस्मत आजमा रहे हैं वहीं पर एक युवा चेहरा अपनी मेहनत और अपने मुद्दों से समस्त उत्तराखंड के अधिवक्ताओं का ध्यान अपनी और आकर्षित कर रहे है आपको बताते चले की एडवोकेट बिलावर ने अधिवक्तावाद के मुद्दे और वरिष्ठ युवावादी वक्ताओं के मुद्दों को मुख्य रूप से उठाकर बार काउंसिल उत्तराखंड 2026 के चुनाव में पूरी सक्रियता के साथ अपने प्रचार प्रसार में ताकत झोकी हुई है..

एडवोकेट बिलावर 12 जिलों के अधिवक्ता परिवार से मिले उनकी समस्याओं को समझा और जाना अपनी मेहनत से सभी के दिलों तक दस्तक देने में कामयाब हुए हैं उनका साफ कहना है कि यह बुद्धिजीवी वर्ग का चुनाव है इसमें मेरा वाद तेरा वाद इसका वाद उसका वाद जातिवाद धर्मवाद कोई मुद्दा नहीं है केवल अधिवक्तावाद और अधिवक्ताओं का ही ही मुख्य मुद्दा है क्योंकि अधिवक्तावाद के अलावा सभी मुद्दे क्षेत्र पंचायत जिला पंचायत चुनाव में तो हावी हो सकते हैं मगर एक बुद्धिजीवी विद्वान वर्ग इन सभी मुद्दों से हटकर अधिवक्ता वाद और अधिवक्ता हित की दृष्टिगत अपना मत करेंगे.
एडवोकेट बिलावर ने बताया कि हमारे वरिष्ठ अधिवक्ताओं की सम्मान निधि हो या युवा अधिवक्ताओं की सम्मान निधि, अधिवक्ताओं की डीसी समस्या, मेडिकल क्लेम, या झारखंड राजस्थान की तरह अधिवक्ता प्रोटक्शन बिल की बात हो इन सभी को लक्ष्य बनाकर वह चुनाव में आए हैं जिससे अधिवक्ता समाज को उनका उचित सम्मान सुविधा मिल सके..





More Stories
माटी कला बोर्ड के सम्मान समारोह में कारीगरों का सम्मान, पारंपरिक कला को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया।
सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी की बड़ी चेतावनी,हरिद्वार के भ्रष्ट अधिकारियों को करेंगे बेनकाब, ईमानदार अधिकारी होंगे सम्मानित।
रुड़की के पिरान कलियर में हरेला पर्व पर वृक्षारोपण; प्रमुख समाजसेवी मोहम्मद सत्तार और सभासद प्रतिनिधि गुलफाम ने पर्यावरण संरक्षण पर दिया ज़ोर।