आरिफ नियाज़ी।
भारतीय स्टेट बैंक द्वारा HNI (High Net Worth Individuals) कृषक ग्राहकों के लिए एक कार्यक्रम होटल में आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में हरिद्वार जनपद के विभिन्न क्षेत्रों मंगलौर, भगवानपुर, लक्सर, रुड़की, एवं हरिद्वार क्षेत्र से विभिन्न किसानों एवं उद्यमियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के आयोजन से बैंक द्वारा SBI एवं भारत सरकार की कृषि संबंधित योजनाएँ जैसे किसान समृद्धि योजना, कृषि अवसंरचना कोष, AIF, AHIDF, PMFME, पीएमजेडएस एवं कृषक समृद्धि उत्पाद (SHG) के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इसके उपरांत कार्यक्रम में आए हुए ग्राहकों में से कुछ लोगों ने अपनी सफलता की कहानी साझा की एवं बताया गया कि किस तरह भारतीय स्टेट बैंक ने उनका समय-समय पर वित्तीय समावेशन एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराया।
कार्यक्रम में लगभग 70-75 ग्राहकों ने भाग लिया एवं भविष्य में भी इस तरह के अन्य कार्यक्रमों का आयोजन करने के लिए बैंक प्रतिनिधियों से आग्रह किया।
इस कार्यक्रम में भारतीय स्टेट बैंक के सहायक महाप्रबंधक आर. के. शरण, मुख्य प्रबंधक बसंत कुमार, संजय सिंह देवड़ी, अंशुल कौशल, विपिन कुमार एवं अंकुर कुमार आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन में भारतीय स्टेट बैंक द्वारा हर तरह की वित्तीय सहायता प्रदान करने हेतु अपनी प्रतिबद्धता दोहराई गई। बैंक का उद्देश्य अपने ग्राहकों के हर कृषि सपने में उनके साथ खड़ा रहना, मिलकर कृषि को सशक्त बनाना एवं समृद्ध भारत का निर्माण करना है।





More Stories
इज़ईराल और ईरान युद्ध पर नगर निगम के पूर्व पार्षद संजीव शर्मा की भारत को सलाह
मंगलौर में ख़ामनेई की मौत पर ज़ोरदार प्रदर्शन,अमेरिका–इज़राइल के खिलाफ जताई कड़ी नाराज़गी
होली पर्व को लेकर भगवानपुर थाने में शांति समिति की बैठक,एसडीएम देवेंद्र सिंह नेगी ने दिया सौहार्द और भाईचारे का संदेश