आरिफ नियाज़ी।
रूड़की नगर निगम सभागार में मुख्य विकास अधिकारी ने तहसील दिवस में लोगों की शिकायतों क़ो गंभीरता से सुना इस दौरान संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की,एमएनए नगर निगम और तहसीलदार रुड़की सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
दरअसल रुड़की तहसील दिवस के दौरान जनसामान्य की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।तहसील दिवस में कुल पैंतालीस शिकायतें आई,जिनमें से अठ्ठाईस शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया,शेष शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए आज के तहसील दिवस में भगवानपुर में तैनात एक पटवारी की शिकायत लेकर कुछ लोग पहुंचे जिनकी शिकायत सुनकर अधिकारी भी हैरान रह गए।
शिकायतकर्ताओं का आरोप था की एक पटवारी के निर्माणधीन मकान में मंदिर की भूमि कब्ज़ाने की शिकायत उन्होंने अधिकारियो से की थी जिसे जॉइंट मजिस्ट्रेट रूड़की ने जांच में सही पाया था अब उक्त पटवारी तानाशाही पर उतर आया है जो काफी रुतबे में रहता है और बिजली विभाग से झूठी शिकायत कर उन्हें परेशान करा रहा है तहसील दिवस की अध्यक्षता कर रहे मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा ने मामले की गंभीरता क़ो देखते हुए मौक़े पर ही जांच के आदेश दे दिए साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से किया जाए,ताकि आम नागरिकों को राहत मिल सके।संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ रुड़की द्वारा भी अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए तहसील स्तर की समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।उन्होंने तहसील दिवस का उद्देश्य आमजन को एक ही स्थान पर उनकी समस्याओं का समाधान उपलब्ध कराना है,जिसे लेकर उपस्थित अधिकारियों ने संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आश्वासन दिया। तहसील दिवस में खाद्य विभाग, ऊर्जा विभाग, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, जल संस्थान, नगर निगम,चकबंदी, तहसील कर्मचारी, ब्लॉक रूड़की और नारसन के अधिकारी प्रमुख रूप से शामिल रहे।





More Stories
इज़ईराल और ईरान युद्ध पर नगर निगम के पूर्व पार्षद संजीव शर्मा की भारत को सलाह
मंगलौर में ख़ामनेई की मौत पर ज़ोरदार प्रदर्शन,अमेरिका–इज़राइल के खिलाफ जताई कड़ी नाराज़गी
होली पर्व को लेकर भगवानपुर थाने में शांति समिति की बैठक,एसडीएम देवेंद्र सिंह नेगी ने दिया सौहार्द और भाईचारे का संदेश