आरिफ़ नियाज़ी।
भगवानपुर ऊर्जा निगम के अधिकारी बिल वसूली को लेकर बेहद गंभीर नजर आ रहे हैं ऊर्जा निगम की टीमों ने चूड़ियाला और महेशवरी गांव में बड़ी कार्यवाही करते हुए पांच हज़ार से ऊपर के बकाया पर दो दर्जन से अधिक बिजली कनेक्शन काटे गए हैं।

ऊर्जा निगम की इस कार्यवाही से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं बिजली कनेक्शन काटे जाने के बाद गुस्साए कुछ ग्रामीणों ने अवर अभियंता क़ो भी धमकी दे डाली है।

दरअसल ऊर्जा निगम भगवानपुर की टीम बिल वसूली क़ो लेकर बेहद गंभीर नज़र आ रही है जिसके चलते आज ऊर्जा निगम के सहायक अभियंता अंजीव कुमार राणा और अवर अभियंता वसीम अहमद विभागीय लाईन मैंन के साथ सबसे पहले चूड़ियाला गांव पहुंचे जहाँ उन्होंने पांच हज़ार से अधिक की बिल वसूली पर लगभग दो दर्जन से अधिक वाले

उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। जैसे ही ऊर्जा निगम की टीम अपने कार्यालय में पहुंची तो इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने अवर अभियंता क़ो फोन पर देख लेने की धमकी तक दे डाली। वहीं अवर अभियंता प्रमोद कुमार ने टीम के साथ नन्हेड़ा और किशनपुर में लगभग एक दर्जन बकाया कनेक्शन काट डाले हैं प्रमोद कुमार ने बताया की बिल वसूली अभियान लगातार जारी रहेगा और बिल ना देने वालों के कनेक्शन काटे जाएंगे।





More Stories
माटी कला बोर्ड के सम्मान समारोह में कारीगरों का सम्मान, पारंपरिक कला को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया।
सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी की बड़ी चेतावनी,हरिद्वार के भ्रष्ट अधिकारियों को करेंगे बेनकाब, ईमानदार अधिकारी होंगे सम्मानित।
रुड़की के पिरान कलियर में हरेला पर्व पर वृक्षारोपण; प्रमुख समाजसेवी मोहम्मद सत्तार और सभासद प्रतिनिधि गुलफाम ने पर्यावरण संरक्षण पर दिया ज़ोर।