आरिफ नियाज़ी।
रूड़की के सैंकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड के राज्य मंत्री ज्योति प्रसाद गैरोंला का फूल-मालाओं से गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत समारोह के बाद उन्होंने पत्रकार वार्ता कर केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से गिनाया।
एक होटल में पत्रकारों से बातचीत में राज्य मंत्री गैरोंला ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार के चार साल बेमिसाल साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अपने कार्यकाल में कई ऐतिहासिक निर्णय लेकर विकास को नई दिशा दी है। गांव हो या शहर, हर क्षेत्र में विकास के कार्य तेजी से हुए हैं।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की भी सराहना करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने देश को मजबूत बनाने, बुनियादी ढांचे को खड़ा करने और गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए अभूतपूर्व कदम उठाए हैं। मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की छवि को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है और देश विश्व समुदाय में एक मजबूत नेतृत्व के रूप में उभरा है।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क निर्माण, युवाओं के रोजगार, महिला सुरक्षा और पर्यटन को बढ़ावा देने जैसे क्षेत्रों में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में निवेश के नए अवसर बढ़ रहे हैं और शासन-प्रशासन पूरी पारदर्शिता के साथ जनहित में काम कर रहा है।
कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनीस अहमद गौड़, भाजपा जिला अध्यक्ष मधु सिंह, भाजपा जिला महामंत्री सागर गोयल, महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह, भाजपा नेता डॉ. सतीश कौशिक, प्रवक्ता पंकज नंदा सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने राज्य मंत्री का स्वागत करते हुए उत्तराखंड और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।
रूड़की में मंत्री गैरोंला के आगमन से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह साफ देखने को मिला और पूरे कार्यक्रम में पार्टी का जोश चरम पर नजर आया।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।