आरिफ नियाज़ी।
उत्तराखंड समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल मंत्री स्तर के नेतृत्व में “बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविर” का विधानसभा झबरेड़ा के बूड़पुर नूरपुर गांव में आयोजन किया गया।
शिविर के दौरान बूडपुर नूरपुर में कुल 27 शिकायत प्राप्त हुई है जिनमें बीस का मौक़े पर ही निस्तारण कर दिया गया।
इस अवसर पर राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने कहा की शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों की जनसमस्याओं को सुनकर उनका त्वरित समाधान करना तथा समाज कल्याण
व अन्य विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना है।देशराज कर्णवाल ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे। इसके लिए विभाग द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।जिससे बाबा साहब भीमराव अंबेडकर एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का सपना साकार होगा
शिविर में समस्त लोगों ने भूमिया खेड़े का रास्ते का चौड़ीकरण, पानी की टंकी, गांव के चारो ओर नाली की सफाई की मूल समस्या का प्रस्ताव शिविर में प्रमुखता से रखा जिसको राज्य मंत्री द्वारा जल्द ही शासन प्रशासन को प्रेषित किया जायेगा।
हालांकि शिविर में कई समस्या एक जैसी थी जिसमे सबसे ज्यादा राशन कार्ड की थी, और किसान सम्मान निधि, आवास योजना, आधार कार्ड, दिव्यांग पेंशन, छात्रवृति, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, व शौचालय आदि जैसी कई समस्या सामने आयी जिनमें अधिकाश का मौक़े पर ही निस्तारण कर दिया गया।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।