Jan Mudde

No.1 news portal of India

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर मगलौर स्थित दुर्गा मॉडर्न इंटर कॉलेज में धूमधाम से हुआ वार्षिक समारोह।

Spread the love

 

आरिफ नियाज़ी।
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर मगलौर स्थित दुर्गा मॉडर्न इंटर कॉलेज में वार्षिक समारोह का आयोजन हुआ ।इस मौक़े पर उत्तराखंड रामनगर बोर्ड के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी और मदरहुड यूनिवर्सिटी के निदेशक दीपक शर्मा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती मां के दीप प्रज्वलित और पुष्पार्चन के साथ हुआ। तत्पश्चात सरस्वती वंदना, गणेश वंदना, कव्वाली, हरियाणवी राजस्थानी और गढ़वाली सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया।

 

इस मौक़े पर मुख्य अतिथि उत्तराखंड के बोर्ड सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने कहा की विद्यार्थियों को पढ़ाई में अधिक मेहनत करनी चाहिए आज के छात्र ही देश का उज्जवल भविष्य हैं और विद्यार्थियों को उनके लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए मेहनत करने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया। मदरहुड यूनिवर्सिटी के निदेशक दीपक शर्मा ने

विद्यार्थियों को प्रतोत्साहित करते हुए जीवन में नैतिक मूल्यों को अपनाने की बात कही। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विज्ञान, कला, सामाजिक, हिंदी विषयों पर प्रदर्शनी लगाकर रचनात्मक कला का प्रदर्शन किया। इससे पूर्व कॉलेज चेयरमैन मनोज शर्मा ने दोनों अतिथियों कों बुके देकर व शोल ओढ़ाकर स्वागत किया व स्मृति चिह्न भेंट किया।

कॉलेज चेयरमैन मनोज शर्मा ने अपने संबोधन में बताया कि समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनकी प्रतिभा प्रदर्शित करने और संस्कृतिक विरासत से जोड़ने का अवसर प्रदान करता है। छात्रा अमन फराह, नबिया, अलीना व आयशा ने आयोजित समारोह मे मंच का संचालन किया। इस अवसर पर आई पी इंटर कालेज लक्सर के चेयरमेन सचिन मित्तल, संस्थापक श्रीमान धनप्रकाश शर्मा जी, श्रीमती प्रियोधा शर्मा जी, डायरेक्टर श्रीमती दीपा शर्मा, शरद शर्मा, रफत बानो, मेघा अग्रवाल, अर्चना गोयल, सतीश शर्मा, अमित कुमार पालीवाल,शालिनी शर्मा, अक्षय राठौड़, अनमोल सैनी, रुद्राक्ष शर्मा, सुमित, शुभम सिंह आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369