Jan Mudde

No.1 news portal of India

पनियाला गांव स्थित यशपाल सिंह वैदिक शिक्षा संस्थान में मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित, पूर्व गन्ना मंत्री स्वामी यतिशवरानन्द और देशराज कर्णवाल का भी हुआ स्वागत।

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।

रूड़की के पनियाला गांव स्थित श्री यशपाल सिंह वैदिक शिक्षा संस्थान में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे प्रदेश के पूर्व गन्ना मंत्री स्वामी यतिश्वरानन्द का स्कूल प्रबंधन की ओर से जोरदार स्वागत भी किया गया।
इस अवसर पर पूर्व गन्ना मंत्री स्वामी यतिश्वरानन्द ने स्कूली छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि हर माता-पिता का सपना होता है की वह अपने बच्चों को पढ़ा-लिखाकर काबिल बनाये लेकिन छात्र तभी सफल होते हैं जब उन्हें अच्छी संस्कृति मिले,उनका खानपान अच्छा हो और उनका आचरण सबसे बेहतर हो। तभी उन्हें अच्छी शिक्षा आसानी से हासिल हो सकती है।

उन्होंने कहा की इस इंटर कॉलेज में बेटियों ने इतिहास रचा है उन्होंने बेहतर अंक लाकर स्कूल का नहीं बल्कि अपने माता पिता का नाम भी रोशन किया है।
स्वामी यतिश्वरानन्द ने कहा कि शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। शिक्षा न केवल ज्ञान प्रदान करती है, बल्कि यह हमें जीवन जीने का सही तरीका भी सिखाती है। उन्होंने कहा कि यशपाल सिंह वैदिक शिक्षा संस्थान के बच्चे अच्छी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं और भविष्य में समाज के लिए भी वह एक अच्छा योगदान देंगे।

इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन ने स्वामी यतिश्वरानन्द का धन्यवाद किया और कहा कि उनके आगमन से छात्रों का उत्साह बढ़ा है। स्कूल प्रबंधन ने कहा कि वे छात्रों को अच्छी शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और उन्हें समाज के लिए एक अच्छा नागरिक बनाने का प्रयास लगातार कर रहे हैं।

कार्यक्रम में छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। सभी ने स्वामी यतिश्वरानन्द के संबोधन से प्रेरणा ली और छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
श्री यशपाल सिंह वैदिक शिक्षा संस्थान में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया तो उनमें भारी उत्साह देखने को मिला।शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए स्वामी यतिश्वरानन्द ने कहा कि शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। इस अवसर पर दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने कहा की आज यशपाल सिंह वैदिक शिक्षा संस्थान छात्र छात्राओं का उज्जवल भविष्य बनाने में जुटा है इस संस्थान के बच्चे आगे जाकर देश सेवा कर अपने गांव अपने देश और अपने परिवार का नाम रोशन कर रहे है आज जिस तरह से बेटियां मेहनत के बल पर आगे बढ़ रहीं हैं यह उनके स्कूल और परिवार की कड़ी मेहनत है अब गांव की बेटियां भी किसी से कम नहीं है अब लड़के और लड़कियों में कोई फर्क नहीं रह गया है इन बेटियों ने बाबा साहब के सपने को साकार किया है। इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये गए। इस अवसर पर दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति, भाजपा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य पवन तोमर, भाजपा नेता सुशील राठी, भाजपा नेता पंडित दिनेश कौशिक, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनीस गौड़, भाजपा नेता देवी सिंह राणा, अनूप राणा, राजपाल सिंह, मुस्लिम राजपूत अंजुमन के जिला अध्यक्ष राव तौसीफ, चेयरमैन राव अफ़ज़ल पनियाला,अनिल राणा, विजय पाल, ठाकुर योगेश, ठाकुर पवन सिंह राणा, प्रबंधक सुन्दर लाल, ओमपाल सिंह, कर्णपाल चौधरी, मांघे राम चौधरी, प्रधान प्रशराम, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मोमिन अंसारी और सूर्योधन आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन चौधरी राजवीर सिंह ने किया।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369