आरिफ नियाज़ी।
रुड़की देश केप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ‘पीएम धन-धान्य कृषि योजना’, ‘दलहन मिशन’ और अन्य योजनाओं का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया।
यह कार्यक्रम राजधानी दिल्ली से सीधा प्रसारित किया गया, जिसे जनपद हरिद्वार के सभी विकासखंड मुख्यालयों पर वर्चुअल रूप से दिखाया गया।
रुड़की में विकास खंड कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और सभी विभागों के कर्मचारी जुटे। कार्यक्रम में खंड विकास कार्यालय के प्रधान लिपिक फरीद अहमद ने हॉल में बेहतर व्यवस्था की थी जहाँ बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान और कर्मचारी उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री द्वारा उद्घाटित योजनाओं का उद्देश्य कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाना है। इन योजनाओं के अंतर्गत मुख्य रूप से निम्न बिंदुओं पर कार्य किया जाएगा किसानों को पारंपरिक फसलों के साथ-साथ अन्य लाभकारी फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित करना।
खेतों तक सिंचाई की सुविधा पहुँचाना और फसलों के भंडारण की क्षमता में सुधार करना।
इतना ही नहीं किसानों को अल्पकालिक एवं दीर्घकालिक कृषि ऋण सुलभ कराना जल प्रबंधन और फसल चक्र जैसे उपायों के माध्यम से सतत कृषि को बढ़ावा देना है।इस अवसर पर विकास खंड प्रभारी कृषि मनोज चौधरी, शक्ति पम्प के डीलर संजीव कुमार, सतेंद्र पाल सिंह, फैसल, सहायक क़ृषि अदिकारी ललित कुमार, राजकुमार, उद्यान अधिकारी अनय सिंह, पशुपालन विभाग से धनेन्द्र सिंह, सचिन राठी, जयवीर सिंह, रहीमपुर से ग्राम प्रधान सुहाना, निर्मल सिंह, आनंद कुमार, हिमानी उनियाल, वीरेंद्र, कुमारी काजल, विशाल चौहान, सरफराज़, कपिल, सुखबीर,, अर्जुन, अंकुश, सचिन, ललित आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के संबोधन को सभी ने ध्यानपूर्वक सुना और योजनाओं के प्रति आशा व्यक्त की कि इससे कृषि क्षेत्र में नए अवसर सृजित होंगे और उनकी आय में वृद्धि हो सके।





More Stories
देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रही तेज़ रफ़्तार एक कार हाइवे पर पलटी, तीन घायल
इज़ईराल और ईरान युद्ध पर नगर निगम के पूर्व पार्षद संजीव शर्मा की भारत को सलाह
मंगलौर में ख़ामनेई की मौत पर ज़ोरदार प्रदर्शन,अमेरिका–इज़राइल के खिलाफ जताई कड़ी नाराज़गी