आरिफ नियाज़ी।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस से लेकर 2 अक्टूबर तक भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है जिसके चलते आज इमली खेड़ा में सेवा पखवाड़ा के तहत रक्तदान शिविर और आंखों की जाँच का निशुल्क कैंप लगाया गया कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी और इमली खेड़ा भारतीय जनता पार्टी वरिष्ठ नेता अनिल पाल के द्वारा कार्यक्रम में शिरकत की गई।इस कार्यक्रम की संयोजक रोमा सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्म दिवस को लेकर 2 अक्टूबर तक यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं जिसमें रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया है युवाओं ने रक्तदान शिविर को लेकर बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और वहीं क्षेत्र वासियों ने अपनी आंखों का चेकअप करा कर लाभ उठाया। शिविर में भाजपा ओबीसी मोर्चा ज़िलाध्यक्ष अनुज सैनी, मुकेश रोड प्रदेश कार्यकारी सदस्य ओबीसी मोर्चा तथा मांगे राम प्रजापति विजेंद्र कुमार मोनू मंडल उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्रधान ,अभिनव प्रताप तथा प्रमोद सैनी विजेंद्र पाल अमरीश अक्षय सौरभ विकास राखी योगेश प्रमिला पूनम साबित रामवती योजेश और रोमा सैनी आदि लोगों ने सेवा पख़वाड़े में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वही भाजपा नेत्री रोमा सैनी ने बताया लगभग 25 से 30 यूनिट ब्लड के साथ 250 लोगों ने आंखों का चेकअप करा कर कैंप का लाभ उठाया।





More Stories
लंढोरा के चमन लाल लॉ कॉलेज में लगा रक्तदान शिविर, राम कुमार शर्मा और प्राचार्य डॉ. गिरीश कुमार कपिल ने किया शुभारम्भ।
मंगलौर डिजिटल जनगणना के बीच ‘डिजिटल साक्षरता’ की दीवार, नहीं आती कर्मचारीयों से जनगणना।
किशनपुर जमालपुर में पंचायत राज दिवस पर तीन दिवसीय विकास एवं संस्कृतिक मेले का जॉइंट मजिस्ट्रेट ने किया समापन।