Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़की बी एस एम इंटर कॉलेज में तीसरी ताइक्वांडो चैंपियनशिप के आयोजन में पहुंचे ज़िलें भर से 42स्कूलों के खिलाडी, एडवोकेट ममतेश शर्मा और अनुराग राठी ने विजेता बच्चों को दिए मैडल

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रूड़की बी एस एम इंटर कॉलेज में तीसरी इंटर स्कूल ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन किया गया जिसमें जिले के 42 स्कूलों के खिलाड़ियों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। इस मौक़े पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे बी एस एम डिग्री कॉलेज के डायरेक्टर ममतेश शर्मा ने अपने पिता स्वर्गीय बाबू मनोहर लाल शर्मा एडवोकेट को उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रंद्धाजलि देते हुए कहा की बाबूजी ने हमेशा ताइक्वाडो प्रतियोगिता को आगे बढ़ाने का काम किया आज जिस कॉलेज में यह प्रतियोगिता हो रही है

यह बाबू जी की देन है उन्होंने कहा की बाबू जी ही सबसे पहले इस प्रतियोगिता के आयोजक याकूब अली को कॉलेज में जगह उपलब्ध कराई थी ताकि इस क्षेत्र के बच्चे भी ताईकवांडो प्रतियोगिता में आगे बढ़ सकें। उन्होंने कहा की इस खेल को आगे बढ़ाने का सभी को संकल्प लेना चाहिए उत्तराखण्ड सरकार भी खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है। ममतेश शर्मा एडवोकेट ने कहा की पढ़ाई के साथ साथ खेलों को भी बढ़ावा देना चाहिए जिससे बच्चों का शारीरिक और मानसिक रूप से सर्वांगीण विकास हो सके।

इस मौक़े पर ताईकवांडो प्रतियोगिता के कोच याकूब अली ने कहा की उन्होंने इस प्रतियोगिता के लिए ज़िलें भर से लगभग साठ स्कूलों को निमंत्रण दिया था लेकिन मौसम की खराबी के चलते केवल 42 स्कूलों के बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया है बच्चों में इस प्रतियोगिता को लेकर बेहद उत्साह नज़र आया सुबह सवेरे से ही सभी बच्चे कॉलेज परिसर में पहुँच चुके थे। याकूब ने कहा की उन्होंने इस खेल को अपना लंबा जीवन दिया है अब उन्हें आशा ही नहीं पूरी उम्मीद है की यही बच्चे इस खेल में सफल होकर अपने स्कूल, माता पिता और कोच का नाम रोशन करेंगे।

इस दौरान प्रमुख समाजसेवी एडवोकेट अनुराग राठी ने कहा की ताईक़वाडो प्रतियोगिता में आने वाले बच्चों का वह तहे दिल से स्वगत करते है इस खेल को ज़िंदा रखने में कोच याकूब अली की बहुत मेहनत है जिन्होंने इस खेल को रूड़की के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुँचाया है वह भी इस खेल को अपना पूरा समय देते हैं। अनुराग राठी ने कहा की उनके दिवंगत पिता को भी इस खेल का बड़ा शौक था उन्होंने याकूब जी के साथ इस खेल को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा की वह आगे भी कोच को अपना पूरा सहयोग देते रहेंगे। इस दौरान सभी मुख्य अथितियों ने बाहर से आए विजयी खिलाड़ियों को मेडिल और मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया।

इस मौके पर बी एस एम कॉलेज के प्रधानाचार्य केतन अजय कौशिक ने भी बच्चों को अपना आशीर्वाद दिया और विजय हुए सभी बच्चों को गोल्ड सिल्वर और बांस मैडल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट नईम अहमद सिद्दीकी ने बड़े शानदार तरीके से किया और कार्यक्रम के दौरान वह बाबू जी यादों को भी ज़िंदा करते रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369