आरिफ़ नियाज़ी।
कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत अब सभी जिलों में संगठनात्मक ढांचा को मज़बूत करने में जुट गई है। हरिद्वार ज़िलें के गांव गांव में कांग्रेस को मज़बूत करने के लिए जल्द ही कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष की घोषणा की जायेगी इसके लिए कांग्रेस हाईकमान रायशुमारी कराने में जुटा है।
रुड़की पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने कहा कि अभियान के तहत प्रत्येक जिले में पदाधिकारी, सांसद, विधायक एवं स्थानीय नेता बैठक कर संगठनात्मक चर्चाएं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रायसशुमारी के ज़रिए ही रूड़की ग्रामीण का जिलाध्यक्ष, ब्लॉक, बूथ और जिला स्तर पर पदाधिकारियों का चयन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष पद के लिए कार्यकर्ताओं से नाम लिए जा रहे हैं और इन नामों को 16 सितंबर तक पार्टी हाईकमान को भेजा जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिलाध्यक्ष पद के लिए केवल उन्हीं कार्यकर्ताओं के नाम पर विचार होगा, जिन्हें पार्टी में कम से कम पाँच वर्ष का अनुभव हो। साथ ही यह भी बताया कि जिलाध्यक्ष का चयन किसी प्रदेश नेता की सिफारिश से नहीं, बल्कि राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा प्रत्यक्ष रूप से किया जाएगा।
इस अवसर पर कांग्रेस से विधायक वीरेंद्र जात्ती ने कहा की कांग्रेस संगठन को मज़बूत करना ही उनका मकसद है कांग्रेस पूरे उत्तराखण्ड में और अधिक ताकत के साथ उभरे इसलिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी नई ताकत पार्टी को दें रहे हैं। इस मौक़े पर कांग्रेस विधायक ममता राकेश ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर हज कमेटी के चेयरमैन राव शेर मोहम्मद, राव हाज़ी मुन्ना, कांग्रेस नेता मरगूब कुरैशी, आदित्य राणा, कांग्रेस नेता ठाकुर वीरेंद्र सिंह,नासिर प्रवेज़, यासीर अराफात, प्रवेज़ अली, सुधीर शांडिल्य,कांग्रेस नेता शमशाद अली, मीर हसन,कांग्रेस नेता प्रणव प्रताप, किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आदि मौजूद रहे।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।