आरिफ नियाज़ी।
उत्तराखंड किसान मोर्चा का आज पांचवे दिन भी रुड़की एसडीएम कार्यालय पर धरना जारी रहा जिसमें सैकड़ो किसानों ने प्रदेश सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। गौरतलब है कि उत्तराखंड किसान मोर्चा के सेकड़ो किसान चीनी मिल से भुगतान ना होने और ऊर्जा निगम के स्मार्ट मीटर के विरोध में पिछले 5 दिन से एसडीएम कार्यालय पर धरने पर बैठे हैं ।
इस दौरान उत्तराखंड किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि चीनी मिलों को बीती 15 अगस्त तक सभी किसानों का गन्ना भुगतान कर देना चाहिए था जो नही किया गया किसान शुगर मिल प्रबंधन बड़ी लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं जिसका आज तक भी भुगतान नहीं किया गया। जिसके चलते किसानों की आर्थिक स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है ना ही कोई जनप्रतिनिधि और नाही अधिकारी इस मामले को लेकर गंभीर है।
किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने जल्द ही किसानों की समस्याओं का समाधान ना किया तो किसान आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे । इस दौरान किसान नेता चौधरी महकार सिंह, राव नवबहार अली और मुनव्वर हसन आदि ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों के साथ दोहरा व्यवहार कर रही है।

उन्होंने चेतावनी दी की आगामी 5 सितंबर तक यदि किसानों के गन्ने का चीनी मील द्वारा भुगतान नहीं किया गया तो आने वाले समय में बड़ा आंदोलन करने के लिए किसान मजबूर हो जाएंगे।
इस मौके पर विजेंद्र सिंह, अरुण अवाना, अमरजीत सिंह, मलखान नागर, अमरजीत सिंह, पवन नागर, अजीत सिंह, राजवीर सिंह (अध्यक्ष), हसीबुल्ला, आसिफ अली, सलीम कुरैशी, सोनू, शादाब, अजीत त्यागी, अमित त्यागी, फिरोज खान, नफीस अहमद, अब्दुल कय्यूम, शाहिद आलम, मनोज नागर, शरीफ प्रधान आदि मौजूद रहे





More Stories
देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रही तेज़ रफ़्तार एक कार हाइवे पर पलटी, तीन घायल
इज़ईराल और ईरान युद्ध पर नगर निगम के पूर्व पार्षद संजीव शर्मा की भारत को सलाह
मंगलौर में ख़ामनेई की मौत पर ज़ोरदार प्रदर्शन,अमेरिका–इज़राइल के खिलाफ जताई कड़ी नाराज़गी