आरिफ नियाज़ी।
नगर पंचायत कलियर के अधिशासी अधिकारी की दबंगई एक बार फिर सामने आई है जहां एक गेस्ट हाउस के सामने बने पक्के रास्ते पर जेसीबी चलाकर तोड़ दिया गया जैसे ही इसकी सुचना गैस्ट हॉउस स्वामी को लगी तो वह अपने अन्य साथियों के साथ मौक़े पर पहुंचे जिसके बाद मौके पर हंगामा खड़ा हो गया गेस्ट हाउस स्वामी राव आलम और राव आफ़ताब का आरोप है की नगर पंचायत कलियर के अधिशासी अधिकारी जानबूझकर उन्हें परेशान कर रहे हैं जिसके चलते उनके गैस्ट हाउस के सामने बने रास्ते पर जेसीबी चलवा दी गई।
जब उनसे इस बाबत सवाल किया गया तो उनके पास कोई संतोषजनक जवाब नहीं था। उनका आरोप है की इस तरह की कार्यवाही करने से पहले एक नोटिस दिया जाता है जो जिओ में साफ है लेकिन नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ने उनकी एक नहीं सुनी और आनन फ़ानन में रास्ते पर जैसीवी चला दीं।
जबकि प्रदेश के मुख्यमंत्री सड़कों के बनाने पर ज़ोर दें रहे हैं लेकिन कुछ दबंग तरह के नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अपने आपको अच्छा दिखाने को लेकर इस तरह के उलटे सीधे कार्यों को अंजाम दें रहे हैं। वैसे तो गेस्ट हाउस स्वामी इसकी शिकायत जिले के आला अधिकारियों से कर चुके है लेकिन उन्होंने नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी के खिलाफ हाई कोर्ट में जाने का निर्णय लिया है जिससे नगर पंचायत स्टॉफ में भी हड़कम्प मचा हुआ है।





More Stories
देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रही तेज़ रफ़्तार एक कार हाइवे पर पलटी, तीन घायल
इज़ईराल और ईरान युद्ध पर नगर निगम के पूर्व पार्षद संजीव शर्मा की भारत को सलाह
मंगलौर में ख़ामनेई की मौत पर ज़ोरदार प्रदर्शन,अमेरिका–इज़राइल के खिलाफ जताई कड़ी नाराज़गी