आरिफ नियाज़ी।
रुड़की आर्मी क्षेत्र में अचानक दो जंगली हाथी घुसने से अफरा तफरी मच गई जैसे ही आर्मी क्षेत्र से हाथी बाहर निकले तो अफरा तफरी मच गई सूचना मिलते ही वन विभाग,पुलिस और आर्मी के जवान मौके पर पहुंचे। ढंडेरा और लालकुर्ती क्षेत्र में जाने वाले रास्ते को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। देर रात तक सड़क पर लोग हाथों में डंडे लेकर पहरा दे देते नजर आए। मंगलवार सुबह 4:00 बजे से दो हाथी सैनिक क्षेत्र में घुसे हुए हैं जिसको लेकर लगातार वन विभाग के अधिकारी प्रयासरत है लेकिन हाथी किसी भी सूरत में बाहर नहीं निकल पा रहे हैं रुड़की से लक्सर मार्ग को फिलहाल पूरी तरह से बंद कर दिया गया है वाहनों का आवागमन नहीं हो पा रहा है जिसके चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वन विभाग के बड़े अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं तो वहीं पुलिस और आर्मी के अधिकारी भी पहुंच चुके हैं हाथियों की घेराबंदी के लिए वन विभाग के अधिकारी लगातार कोशिश कर रहे हैं लेकिन सैन्य क्षेत्र काफी बड़ा है इसलिए वन विभाग के अधिकारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है वहीं लाल कुर्ती और आसपास के इलाकों के लोग भी लाठी डंडे लेकर मौके पर पहुंच चुके हैं दोनों हाथियों की घेराबंदी के लिए लगातार कोशिश की जा रही है लेकिन देर रात तक भी हाथी वन विभाग के पकड़ में नहीं आ पाए हैं उधर लोगों में दोनों हाथियों की वजह से दहशत का माहौल है अभी फिलहाल कोई भी अधिकारी कुछ भी खाने के लिए तैयार नहीं है।
बाईट विपिन कुमारपूर्व पार्षद लालकुर्ती





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।