आरिफ़ नियाज़ी।
कलियर भगवानपुर इमली मार्ग पर एस एस ऑटो पार्ट्स के शोरूम का भाजपा के वरिष्ठ नेता सुबोध राकेश ने शुभारम्भ किया!इस मौक़े पर सुबोध राकेश ने कहा की भगवानपुर कस्बा लगातार प्रगति कर रहा है एस एस ऑटो पार्ट्स पर अब होलसेल पर आम आदमी को सभी सामान मिल सकेगा!उन्होंने कहा की भगवानपुर क़स्बा ग्रीन, क्लींन और एक मॉडल के रूप में स्थापित होगा!उन्होंने कहा की भगवानपुर में हर दिन नये नये प्रतिष्ठान खुल रहे है लगातार इंडस्ट्री और उद्योग बढ़ रहे है भगवानपुर का लगातार विकास हो रहा है! इस मौक़े पर एस एस ऑटो पार्ट्स के स्वामी सुनील बंसल ने कहा की एस एस ऑटो पार्ट्स पर कम्पनी का सभी सामान बेहद मुनासिब रेट पर उपलब्ध रहेगा!उन्होंने कहा की भगवानपुर में इस तरह के ऑटो पार्ट्स का पहला शोरूम है जिस पर अच्छी कम्पनी का सामान उपलब्ध रहेगा!इस मौक़े पर संजय बंसल, सुनील बंसल,सागर बंसल कमल वर्मा, सुधीर अग्रवाल, महिपाल पटवारी,शुभम शर्मा, मोंटी नामदेव, ऋषभ अग्रवाल, प्रियांशु सिंघल, पंकज सैनी, पवन शर्मा,शुभम शर्मा उर्फ़ भोटू,
मुंतिजीर मलिक,अरविंद राजपूत,नरेंद्र मास्टर आदि मौजूद रहे!





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।