आरिफ नियाज़ी।
रूड़की पुलिस ने सोशल मीडिया पर अश्लील और समाज विरोधी कंटेंट पोस्ट करने वालों के खिलाफ कार्यवाई शुरू कर दी है जिसके चलते पुलिस अमजद नाम के यूट्यूबर को गिरफ्तार किया है! अमजद द्वारा ‘9-2-11 कॉमेडी रील्स’ नामक फेसबुक पेज और 9-2-11 नामक यूट्यूब चैनल पर लगातार आपत्तिजनक वीडियो डाले जा रहे थे, जिससे आमजन में गलत संदेश प्रसारित हो रहा था।
इस मामले को एसपी देहात चंद्र शेखर सुयाल ने बताया की एस एस पी प्रमेंद्र सिंह डोभाल को ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शहबाज़ और मुजम्मिल की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए थे! शिकायत में बताया गया था कि अमजद पुत्र फुरकान, निवासी पठानपुरा सिविल लाइन, शेर कोठी, रुड़की (उम्र 35 वर्ष) द्वारा समाज के विरुद्ध वीडियो लगातार शेयर किए जा रहे थे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस प्रकार के आपत्तिजनक और अश्लील कंटेंट को लेकर हरिद्वार पुलिस को पूर्व में भी कई शिकायतें मिल चुकी थीं। पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विभिन्न धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।