आरिफ नियाज़ी।
रूड़की के श्री प्रकाश चंद इंटर कॉलेज में प्रबंधक पद के चुनाव में रविन्द्र सिंघल ने बाज़ी मारी उन्होंने सौरभ भूषण शर्मा को करारी शिकस्त दी! कॉलेज के प्रबंधक पद के लिए दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे जिनमे रविंद्र सिंघल और सौरव भूषण शर्मा के नाम शामिल है सुबह सवेरे 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक हाइकोर्ट के निर्देश पर मतदान हुआ जिसके बाद मतगणना का कार्य प्रारम्भ हुआ सौरभ भूषण शर्मा मतदान केंद्र से नादारद रहे!प्रबंधक पद का चुनाव जीतने पर रविन्द्र सिंघल का ढ़ोल नगाडो और फूल मालाओं से ज़ोरदार स्वागत किया गया! गौरतलब है की बीती 7 जुलाई को हुए प्रबंधक पद के चुनाव में दोनों प्रत्याशियों के बराबर बराबर 34 -34 मत प्राप्त हुए थे जिसके बाद सहमति ना बनने पर एक पक्ष ने हाइकोर्ट में याचिका दायर की थी हाइकोर्ट ने प्रबंधक पद पर चुनाव कराने के लिए आज की तिथि निर्धारित की थी चुनाव अधिकारी सुबोध कुमार मलिक और चुनाव पर्यवेक्षक नारायण दत्त शर्मा ने बताया की आज कॉलेज में प्रबंधक पद का पुनः चुनाव हुआ है जिसमें रविन्द्र सिंघल को विजयी घोषित किया गया है! रविन्द्र सिंघल को 37 और सौरभ भूषण को दो वोट प्राप्त हुए है! रविन्द्र सिंघल के नाम की घोषणा होते ही प्रबंधन समिति द्वारा कॉलेज में मिठाई वितरित की गई और ढ़ोल नगाड़ो से रविन्द्र सिंगल का ज़ोरदार स्वागत किया गया!इस मौक़े पर प्रबंधक रविन्द्र सिंघल ने कहा की उनकी प्राथमिकता कॉलेज की बिल्डिंग को बेहतर बनाना है और कुछ अन्य कौर्स कॉलेज में लाने की है ताकि छात्राओं को उसका लाभ मिल सके!उन्हीने दावा किया की कॉलेज को और बुलंदियों तक पहुंचाया जाएगा,! इस मौक़े पर एस एस डी पी सी गर्ल्स इंटर कॉलेज के अध्यक्ष अशोक कुमार, अध्यापक दिनेश कुमार, सहायक प्रबंधक मुकेश कुमार गर्ग, कोषाध्यक्ष सुशील कुमार गोयल, सदस्य कुलदीप कुमार गोयल, नत्तथु सिंह, राजेश कपिल, संजय कुमार गर्ग, सुनील कुमार तायल, सुनील कुमार, विजय कुमार, विकास कुमार, प्रधानाचार्य रीनू सैनी, मुकेश शर्मा, पंकज कुमार, श्रीमती पूजा,सुरेश कुमार गर्ग, प्रिन्स गर्ग, श्रीमती उमा देवी, और ऋतू वालिया आदि मौजूद रहे इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किये गए थे!





More Stories
धंनौरी क्षेत्र के तीन गांव में विजिलेंस और ऊर्जा निगम का छापा, बिजली चोरों में मचा हड़कंप, 21 लोग बिजली चोरी करते पकडे।
प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रांतीय तदर्थ समिति एवं जनपदीय व क्षेत्रीय पदाधिकारियों की हुई संयुक्त बैठक।
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने पार्टी संगठन की मज़बूती के लिए जिले वार की समीक्षा।