आरिफ़ नियाज़ी।
मंगलौर कोतवाली पुलिस द्वारा 11 साल की गुमशुदा लड़की को परिजनों को सौंपा गया!पुलिस सहायता केंद्र नहर पुल मंगलौर पर अपर उप निरीक्षक नरेंद्र राठी को दीपक पुत्र मनपाल सिंह निवासी ग्राम डोला थाना सिंघावली जनपद बागपत उत्तर प्रदेश मोबाइल नंबर 8171816 878 ने सूचना दी थी की मेरी साली कुमारी माही पुत्री पप्पू निवासी ग्राम खेकड़ा थाना जिला बागपत उम्र करीब 11 वर्ष जो रेड प्लाजो, सफेद बनियान धारीदार पहने हुए हैं एवं काला बैग लिए हुए हैं, नहर पटरी पर ताशीपुर के पास राणा फैक्ट्री के पास हाइवे के पास से बिछुड़ गई है यदि इस संबंध में कोई सूचना या जानकारी हो तो दीपक के उपरोक्त मोबाइल नंबर पर या अपर उप निरीक्षक नरेंद्र राठी के मोबाइल नंबर 819282 1000 पर सूचित करने का कष्ट करें।
उक्त सूचना सभी ग्रुप, पुलिस कंट्रोल रूम आदि सभी थानों को तलाश हेतु मैसेज प्रसारित कराया गया। तथा उक्त गुमशुदा लड़की की तलाश पुलिस टीम द्वारा नहर पटरी पर नहरपुल मंगलौर से ताशीपुर तक की गई, नहरपुल मंगलौर से गुड मंडी तक की गई को मंडी के पास तलाश के दौरान कुमारी माही पुलिस पार्टी को मिल गई जिसको नहरपुल मंगलौर पर गुमशुदा कुमारी माही के जीजा दीपक की सुपुर्दगी में दिया गया। दीपक की पत्नी/ कुमारी माही की बड़ी बहन अपनी छोटी बहन को पाकर भावुक हो गई। थाना मंगलौर पुलिस द्वारा दीपक की साली को अति शीघ्र ढूंढ कर पीड़ित परिवार को सुपुर्द करने पर भावुक परिवार द्वारा पुलिस का तहे दिल से आभार एवं शुक्रिया अदा किया गया।इस दौरान पुलिस टीम में
अपर उप निरीक्षक नरेंद्र राठी, कांस्टेबल पुनीत सेमवाल,
कां चालक राजेंद्र नेगी, फसीउजमा पी आर डी जनेश्वर गिरी एस पी ओ आदि मौजूद रहे!





More Stories
कलियर शरीफ हज़रत साबिर पाक के सालाना उर्स पर रूहानी नशिस्त और नूरानी महफ़िल,बख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम*, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे हैबख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे है।
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।