Jan Mudde

No.1 news portal of India

भगवानपुर पुलिस ने सिकरोढा गाँव के बाप बेटों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने का किया केस दर्ज, पुलिस जुटी जांच में

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।

भगवानपुर के सिकरोढा गांव में घर में घुसकर एक परिवार पर लाठी डंडो से हमला करने के मामले में तीन बाप बेटों के खिलाफ पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है! दरअसल सिकरोढा गाँव निवासी शेबी पत्नी अशरफ उर्फ़ कल्लू ने भगवानपुर पुलिस को बताया की बीती 29 जून को रात्रि में लगभग 11बजे उसके घर पर शकील पुत्र आकिल, शाकिर और शाकिब पुत्र शकील निवासी सिकरोढा गाली गलोच करते हुए घुस गए जिनके हाथों में लाठी डंडे और धारदार हथियार थे जिनके शोर शराबे से घर में सो रहे बच्चे कादिर, ज़ोया, और लायेबा भी उठ गए जिसके चलते तीनो आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया इतना ही नहीं आरोपियों ने उसके बच्चों को भी जमकर पीटा जिससे मौक़े पर अफरा तफरी मच गई हंगामा बढ़ता देख आसपास के लोग भी मौक़े पर जमा हो गए! शोरशराबे की आवाज़ सुनकर पति अशरफ भी घर पर पहुंच गए जिनके साथ भी आरोपियों ने जमकर मारपीट की किसी तरह से आसपास के लोगों ने उसके पति को बचाया!शेबी का आरोप है की भीड़ को देखकर आरोपी जाते जाते गाली ग्लोच और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए!फिलहाल भगवानपुर पुलिस ने शकील, शाकिर, और शाकिब पर 115(2), 333,351(2),352 आदि धाराओं में केस दर्ज किया है! वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है!

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369