आरिफ़ नियाज़ी।
रूड़की के टोडा कल्याणपुर अहतमाल गाँव में दो युवकों पर महिला के साथ छेड़छाड़ करने का गंभीर आरोप लगा है!पीड़ित परिवार ने सिविल लाइन कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाई करने की मांग की है! दरअसल टोड़ा कल्याणपुर अहतमाल गाँव निवासी रविता पत्नी अनिल सिंह का आरोप है की हर रोज़ की तरह वह कोर कॉलेज के पास आज सुबह सवेरे काम पर गई थी जिसके चलते उसकी पुत्रवधु घर पर अकेली थी इसी दौरान मौका पाकर रोबिन पुत्र जाति राम और विशेष पुत्र अशोक ने उसकी पुत्रवधु के साथ ना केवल छेड़छाड़ की बल्कि उस पर अश्लील फबतिया भी कसी जिससे उसकी पुत्रवधु बेहद परेशान और मानसिक तनाव से गुज़र रही है!जब वह घर पर लौटी तो उसकी पुत्र वधु ने पूरी बात बताई जिसके बाद वह अपने परिवार के साथ सिविल लाइन कोतवाली पहुंची है! रविता ने पुलिस अधिकारियों से तहरीर देकर कानूनी कार्यवाई करने की मांग की है!वहीं पुलिस भी तहरीर के आधार पर जांच करने में जुटी है!





More Stories
रुड़की में एक कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा और राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने दिव्यांगजनों को दिए व्हीलचेयर और हेलमेट, खिले चेहरे।
धंनौरी क्षेत्र के तीन गांव में विजिलेंस और ऊर्जा निगम का छापा, बिजली चोरों में मचा हड़कंप, 21 लोग बिजली चोरी करते पकडे।
प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रांतीय तदर्थ समिति एवं जनपदीय व क्षेत्रीय पदाधिकारियों की हुई संयुक्त बैठक।