आरिफ नियाज़ी।
नारसन ब्लॉक में पहुंचे उत्तराखण्ड शासन के अपर आयुक्त भरत चंद भट्ट का ब्लाक कर्मचारियो ने बुके देकर ज़ोरदार स्वागत किया!इस दौरान नारसन बी डी ओ सुभाष सैनी ने बताया की अपर आयुक्त का ब्लाक में पहुँचने पर स्वागत किया है जबकि इससे पूर्व वह हरिद्वार ज़िलें के कई गाँव में निरिक्षण भी कर चुके है!दरअसल नारसन ब्लाक के हरचंदपुर पहुंचे अपर आयुक्त भरत चंद भट्ट द्वारा फूलों की खेती का निरिक्षण किया गया जहाँ ग्राम प्रधान समेत सैंकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे!इस दौरान अपर आयुक्त ने कहा की उत्तराखंड सरकार ने किसानों के लिए कई तरह की योजनाएं चलायी है ताकि किसान खुशहाल बन सके!उन्होंने कहा की फूलों की खेती से भी किसान को काफी लाभ मिलेगा और उसकी आय दोगुनी होंगी! उन्होंने कहा की फूलों की खेती के लिए सरकार ने बेहद कम ब्याज दर पर ऋण की वयवस्था की है जिसे किसान आसानी से ले सकते है!फूलों की खेती के लिए अपर आयुक्त भरत चंद भट्ट ने किसानों को विस्तार से जानकारी दी!इस मौक़े पर खंड विकास अधिकारी सुभाष सैनी, आशुतोष सैनी, हेम सिंह चौधरी के अलावा सभी कर्मचारी मौजूद रहे!





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।