Jan Mudde

No.1 news portal of India

राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने एक बार फिर राकेश परिवार पर बोला बड़ा हमला,कहा अपार संपत्ति कहां से आई होनी चाहिए जांच

Spread the love

 

आरिफ नियाज़ी।

भगवानपुर की राजनीति में आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है एक तरफ कांग्रेस की विधायक ममता राकेश तो दूसरी तरफ राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल हैं।
कांग्रेस विधायक ममता राकेश ने प्रदेश के राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल को जहां मानसिक रूप से दिवालिया तक कह डाला था वहीं अब दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने एक पत्रकार वार्ता कर राकेश परिवार पर बड़ा हमला बोला।देशराज कर्णवाल ने आरोप लगाया कि भगवानपुर विधायक ममता राकेश भाजपा के बढ़ते जनाधार से बौखला गई हैं इसलिए वह उन पर उल्टे सीधे आरोप लगा रहीं हैं।देशराज कर्णवाल ने आरोप लगाया कि ममता राकेश पर अरबों की सम्पत्ति कहां से आई इसका जवाब उनके पास नहीं है अगर इसकी जांच हो जाए तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा। उन्होंने कहा कि दिवंगत सुरेन्द्र राकेश के समय में छात्रवृत्ति घोटाला सबसे बड़ा घोटाला हुआ जिसमें बड़े पैमाने पर अधिकारी जेल गए आज भी लोग उस छात्रवृत्ति में फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि आज राकेश परिवार के पास वोल्वो बसें कहां से आई । स्टोन क्रेशर देहरादून में बेशकीमती प्रॉपर्टी से लेकर ममता राकेश के भाई के नाम पर भी आज करोड़ों की प्रॉपर्टी है जो ममता राकेश ने दिलाई है।उन्होंने आरोप लगाया कि राकेश परिवार कभी किसी का नहीं हो सकता इसलिए वह कभी भाजपा कभी कांग्रेस और कभी बसपा में शामिल होते रहे है यहां तक कि उन्होंने समाजवादी पार्टी को भी धोखा दिया।उन्होंने कहा कि वह अपने राजनैतिक फायदे के लिए कहीं तक भी जा सकते हैं ।देशराज। कर्णवाल ने कहा कि कांग्रेस विधायक ममता राकेश ने भगवानपुर विकास खंड की तीन सदस्य कमेटी द्वारा एक करोड़ 51 लाख 67 हजार के विकास कार्यों को शुरू नहीं करा रही थी जिसके चलते गांव गांव का विकास कार्य प्रभावित हो रहा था लेकिन अब उनके प्रयासों से लगभग सभी गांव में विकास कार्यों का शुभारंभ हो चुका है।आज बंदरजूड गांव में सात लाख, नौकराग्रट 9 लाख,खेड़ीशिकोहपुर गांव में 6 लाख की लागत से टाइल्स की सड़कों का निर्माण का शुभारंभ हो चुका है। बंदरजूड में बीडीसी सदस्य राव अशरफ और प्रधान फरीद अहमद और उनके समर्थकों ने सड़क का शुभारंभ किया।जबकि नौकराग्रट में प्रधान सिरमौर कौर और बीडीसी सदस्य मिथुन कुमार ने सड़क का शुभारंभ किया।

खेड़ी शिकोहपुर में बीडीसी सदस्य अफसाना परवीन पत्नी राव तालिब और अन्य गणमान्य ग्रामीणों द्वारा सड़क का शिलान्यास किया गया है।इस मौके पर राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल का गांव गांव में जोरदार स्वागत भी हुआ।इस मौके पर भाजपा नेता सतीश कुमार,राव वसीम,
मुस्तकीम ठेकेदार ,सलमान फरीदी,शमीम,शोयब आलम,हाफिज इस्लाम ,अरशद ठेकेदार आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे ।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369