आरिफ नियाज़ी।
भारत सरकार द्वारा संचालित विकसित कृषि संकल्प कार्यक्रम के तत्वाधान में ग्राम बुधवा शहीद गांव में कृषक गोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता मुकेश राठौर ग्राम प्रधान ने की ।गोष्टी का शुभारंभ करते हुए पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर माया अमित सैनी ने कर्षकों को पशुओं के स्वास्थ्य को और अधिक बेहतर बनाए रखने के लिए टीकाकरण कराने पर जोर दिया तथा वर्तमान में विभागीय जानकारी से अवगत कराया ।
कृषि विज्ञान केंद्र धनोरी से सहनिदेशक डॉक्टर योगेंद्र पाल सैनी ने किसानों को प्राकृतिक खेती के लाभ समझाते हुए संतुलित मात्रा में उर्वरक एवं खादो के प्रयोग पर बल दिया गया
उद्यान विभाग की सहायक उद्यान निरीक्षक श्रीमती अंशुल शर्मा ने कृषकों को बगीचे लगाने के लिए आम अमरूद लीची तथा नींबू के पौधे निशुल्क एवं RIDF योजना अंतर्गत पॉलीहाउस लगाने बाबत योजना की जानकारी कृषको को दी गई
डेरी विभाग से सुखपाल सैनी ने कृषको को अधिक दूध उत्पादन हेतु विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया गया।
कृषि विभाग से दिनेश कुमार ने कृषि विभाग की समस्त योजनाओं के लाभ बताते हुए धान के 10 हेक्टेयर क्लस्टर बनाने की विधि विस्तार से समझाई। गन्ना विभाग से गन्ना विकास निरीक्षक ने कृषको को गन्ने में लगने वाले रोग एवं कीटों की रोकथाम के बारे में विस्तार जानकारी दी ।फसल बीमा योजना के प्रतिनिधि मदन कुमार ने धान की फसल के लिए बीमा की योजना की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालक दिनेश कुमार सहायक कृषि अधिकारी वर्ग 1 ने किया तथा कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी अशोक कुमार ,संदीप कुमार मलिक तोमर, भारत सिंह ,सुनील कुमार, मोहित कुमार ,तथा मोनू कुमार ने अपने-अपने विभागों की जानकारी दी ।कृषक गोष्ठी में जसमेर सिंह कुलदीप और नसीम सहित 50 से अधिक कृषकों ने भी प्रतिभाग किया।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।