Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की के ग्रीन वे स्कूल में मदर्स डे पर छात्र छात्राओं ने पेश किए सांस्कृतिक कार्यक्रम माला चौहान ने कहा मदर्स डे से माताओं को मिलता है सम्मान

Spread the love

 

आरिफ नियाज़ी।

रुड़की मदर्स डे पर ग्रीन वे स्कूल में स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए । स्कूल के भरे हॉल में आयोजित कार्यक्रम में स्कूल की डायरेक्टर माला चौहान ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।इस मौके पर बच्चों के माता पिता भी पहुंचे थे।इस मौके पर माला चौहान ने कहा कि मदर डे एक ऐसा दिन है जो दुनिया भर में माताओं को सम्मान देने और उनके प्रति प्यार और आभार व्यक्त करने के लिए मनाया जाता है।यह दिन बच्चों को अपनी माताओं के प्रति प्यार और सम्मान के लिए कुछ विशेष करने का होता है।माला चौहान ने कहा कि मदर्स डे हर साल मई के दूसरे रविवार को मनाया जाता है इस दिन सभी बच्चे अपनी माताओं के साथ जमकर इंजॉय करते हुए समय बिताते हैं।उन्हें उपहार देते हैं और उनके लिए कुछ ना कुछ विशेष करते हैं।उन्होंने कहा कि मदर्स डे का मुख्य उद्देश्य माताओं के प्रति प्यार सम्मान और आभारी होने का भाव व्यक्त करना है।यह दिन माताओं के त्याग समर्पण और प्रेम का भाव है जो वह अपने बच्चों के लिए करती हैं।इस मौके पर स्कूली बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तुति पेश की गई जिस पर पंडाल में जमकर तालियां बजती नजर आई। बच्चों ने इस दौरान मनमोहक प्रस्तुति पेश की।इस दौरान स्कूल का सभी स्टाफ मौजूद रहा।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369