आरिफ नियाज़ी।
रुड़की के बाजूहेड़ी स्थित हरिद्वार यूनिवर्सिटी में वार्षिक उत्सव के दौरान हुई मारपीट की घटना को पुलिस अधिकारियों ने गंभीरता से लिया है।पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच तेज कर दी है। फिलहाल पुलिस यूनिवर्सिटी में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी जांच कर रही है पुलिस को आशंका है कि कॉलेज के बाहरी लोगों ने मारपीट की घटना अंजाम दिया हो फिलहाल पुलिस यूनिवर्सिटी प्रबंधन की तहरीर के आधार पर जांच करने में ड्यूटी है वहीं एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल का कहना है कि यूनिवर्सिटी में हुई घटना की जांच एस एस आई कलियर को सौंपी गई है जिसमें रहने के जो भी दोषी होगा बख्शा नहीं जायेगा।गौरतलब है कि दो दिन पूर्व हरिद्वार यूनिवर्सिटी में वार्षिक उत्सव के दौरान छात्रों और यूनिवर्सिटी प्रबंधन में जमकर लात घूंसे चले थे जिसमें यूनिवर्सिटी के कई लोग घायल हो गए थे। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।





More Stories
कलियर शरीफ हज़रत साबिर पाक के सालाना उर्स पर रूहानी नशिस्त और नूरानी महफ़िल,बख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम*, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे हैबख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे है।
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।