आरिफ नियाज़ी।
रुड़की की खानपुर वन रेंज एक बार फिर चर्चाओं में है इस बार किसान के खेत से सांभर का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।सूचना मिलते ही हलजौरा गांव के सैंकड़ों ग्रामीणों के साथ साथ वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची है।वन विभाग के अधिकारियों ने सांभर के शव को पोस्टमार्टम के लिए मानूबांस बीट में भेज दिया है फिलहाल वन विभाग के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच चुके हैं। अधिकारी सांभर की मौत का पता लगाने में जुटे हैं।
गौरतलब है कि अब से कुछ समय पूर्व खानपुर वन रेंज उस समय काफी चर्चा में आई थी जब इस रेंज में खानपुर रेंज के कुछ कर्मचारी शिकार बनाते हुए पकड़े गए थे जिनपर वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की थी।अब इस बार सांभर का शव मिलने से वन विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है. वन विभाग के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच चुके हैं।वहीं इस बाबत खानपुर रेंजर जगमोहन रावत ने बताया कि जंगल से भटककर सांभर किसी समय आबादी की ओर आया होगा हो सकता है कुत्तों के हमले में सांभर की मौत हुई हो फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।