आरिफ नियाज़ी।
उत्तराखंड सरकार द्वारा पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल और चौधरी अजीत सिंह को राज्य मंत्री बनाए जाने पर भाजपा की वरिष्ठ नेत्री रोमा सैनी के आवास पर ढोल नगाड़ों और फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया ।इस मौके पर राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने कहा कि वह प्रदेश के मुख्यमंत्री के बेहद आभारी हैं जिन्होंने उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है।उन्होंने कहा कि वह सरकार और सामाजकल्याण विभाग की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाएंगे। भाजपा नेत्री रोमा सैनी ने उत्तराखंड सरकार और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चौधरी अजीत सिंह को किसान आयोग का अध्यक्ष बनाकार प्रदेश के किसानों का सम्मान बढ़ाया है।उन्होंने कहा कि चौधरी अजीत सिंह किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से सरकार तक पहुंचाने का काम करेंगे।इस दौरान उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल को भी सरकार ने समाज कल्याण और अनुश्रवण समिति का उपाध्यक्ष बनाकर भाजपा कार्यकर्ताओं का मान सम्मान बढ़ाया है। रोमा सैनी ने कहा कि अब प्रदेश की जनता को सामाज कल्याण से जुड़ी किसी भी समस्या से परेशान होने की आवश्यकता नहीं है अब देशराज कर्णवाल समाज कल्याण की योजनाओं को घर घर तक पहुंचाएंगे। इस मौके पर देशराज कर्णवाल और चौधरी अजीत सिंह सबसे पहले वट वृक्ष पहुंचे जहां उन्होंने शहीदों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, अरविंद गौतम, प्रवीण सिंधु,भाजपा के वरिष्ठ नेता मयंक गुप्ता,बृजेश गुप्ता,कविता, संजय प्रजापति,विनोद धीमान,अभिनव सैनी,मेघा मित्तल,गौरव कुमार,सचिन चौधरी,बैजन्ती माला,पूजा नंदा,कदम सिंह,रामकुमार, प्रमोद चौधरी,मनोज चौधरी, पंकज नंदा आदि बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।





More Stories
कलियर शरीफ हज़रत साबिर पाक के सालाना उर्स पर रूहानी नशिस्त और नूरानी महफ़िल,बख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम*, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे हैबख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे है।
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।