आरिफ नियाज़ी।
कहते हैं उत्तराखंड राज्य में प्रतिभाओं की कमी नहीं है लेकिन केवल तराशने की आवश्यकता है।रुड़की सिंचाई विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जम्मू प्रसाद की बेटी ने ना केवल अपने देश और प्रदेश बल्कि अपने शहर और अपने परिवार का नाम भी रोशन किया है।

रुड़की सिंचाई विभाग कॉलोनी निवासी मानसी ने ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप की क्याकिंग और कैनोइंग प्रतियोगिता में सात गोल्ड और एक सिल्वर पदक जीतकर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया था ।आज रुड़की मेयर अनीता अग्रवाल द्वारा उन्हें एक कार्यक्रम के दौरान सम्मानित भी किया गया।इस दौरान सौ मीटर और पांच सौ मीटर क्याकिंग प्रतियोगिता में पदक हासिल करने वाले निशांत राणा को भी कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।इस मौके पर मानसी के कोच पीयूष शर्मा और इंटरनेशनल कोच रमाशंकर को भी सम्मानित किया गया।

इस मौके पर नगर निगम मेयर अनिता अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड सरकार खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का लगातार प्रयास कर रही है उत्तराखंड में भी युवा अच्छे खिलाड़ी बनकर अपने परिवार और अपने देश को आगे बढ़ा सकते हैं ।उन्होंने कहा कि मानसी ने रुड़की शहर ही नहीं बल्कि उत्तराखंड और अपने देश का नाम रोशन। किया है उनको आगे बढ़ाने में अब उनका भी पूरा सहयोग रहेगा।उन्होंने कहा कि मानसी को इस मकाम तक पहुंचाने में उनके कोच और परिवार का भरपूर सहयोग मिला जिसके लिए वह सभी की आभारी हैं।नगर निगम मेयर ने कहा कि खिलाड़ियों के सामने बहुत अधिक चुनौतियां आती हैं जिन्हें अब मिलकर दूर किया जायेगा। इस मौके पर जम्मू प्रसाद ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि उन्हें फख्र है कि उनकी बेटी ने पूरे प्रदेश में ही नहीं बल्कि देश में उनका नाम रोशन किया है वह बेटे और बेटियों में कोई भेदभाव नहीं समझते बेटियों को भी आगे बढ़ाना चाहिए और उनको अच्छी शिक्षा देनी चाहिए।इस मौके पर मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन सिंचाई विभाग के अध्यक्ष सुरेन्द्र सैनी और पूर्व अध्यक्ष बाबू राम सैनी ने भी खिलाड़ियों का होंसला बढ़ाया और कहा कि खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने में सरकार को भी अच्छे प्रयास करने होंगे।इस मौके पर कार्यक्रम में पार्षद शिवम प्रसाद,भाजपा नेता ललित मोहन अग्रवाल,भाजपा नेता मनोज अग्रवाल, आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।





More Stories
रुड़की में एक कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा और राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने दिव्यांगजनों को दिए व्हीलचेयर और हेलमेट, खिले चेहरे।
धंनौरी क्षेत्र के तीन गांव में विजिलेंस और ऊर्जा निगम का छापा, बिजली चोरों में मचा हड़कंप, 21 लोग बिजली चोरी करते पकडे।
प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रांतीय तदर्थ समिति एवं जनपदीय व क्षेत्रीय पदाधिकारियों की हुई संयुक्त बैठक।