आरिफ नियाज़ी।
रुड़की। सोलानी नदी पर अब नए पुल का निर्माण मई से शुरू हो जायेगा। केंद्र सरकार ने इस पुल के लिए लगभग अड़तीस करोड़ का बजट पास किया है। वहीं रुड़की से भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने पुल का बारीकी से निरीक्षण किया और कहा कि पुल की गुणवत्ता पर पूरा जोर रहेगा।गौरतलब है कि
दिल्ली हरिद्वार हाईवे पर सोलानी नदी के पुल को करीब दो वर्ष पूर्व भारी वाहनों के लिए प्रतिबंधित किया हुआ है वहीं इसके कारण स्कूल एवं रोडवेज की बसों को काफी दूरी से घूमकर सफर तय करना पड़ता था। वहीं इस पुल के निर्माण की मांग लोगों द्वारा समय समय पर उठाई जा रही थी। अब इस पुल निर्माण को दिल्ली से हरी झंडी मिल गई है। इस दौरान विधायक प्रदीप बत्रा ने कि रुड़की लगातार विकास की ओर अग्रसर है जल्द ही रुड़की को नए पुलों की सौगात मिलने जा रही है। पुल के बराबर ने नए पुल का निर्माण मई 2025 तक शुरू हो जायेगा जिसकी चौड़ाई करीब सात मीटर होगी और इससे अलग दोनों किनारों पर डेढ़ डेढ़ मीटर चौड़े फुटपाथ भी बनेंगे। पुल निर्माण कार्य का विधायक प्रदीप बत्रा, लोनिवि अधिशासी अधिकारी विपुल सैनी समेत अन्य अधिकारियों ने पुल का निरीक्षण किया।





More Stories
कलियर शरीफ हज़रत साबिर पाक के सालाना उर्स पर रूहानी नशिस्त और नूरानी महफ़िल,बख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम*, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे हैबख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे है।
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।