आरिफ नियाज़ी।
झबरेड़ा के कोटवाल आलमपुर गांव के ग्राम प्रधान पति पर उधारी के पैसे ना लौटाने पर धमकी देने और अभद्रता करने का गंभीर आरोप लगा है। ग्राम कोटवाल गांव निवासी सरफराज ने झबरेडा पुलिस थाने में प्रधान पति के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
दरअसल कोटवाल आलमपुर गांव निवासी सरफराज पुत्र अब्दुल वहीद ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि प्रधानी के चुनाव में उन्होंने शुभम की पत्नी को वोट नहीं दिए थे जिसके चलते शुभम उनके परिवार से रंजिश रखने लगा ।आज वह अपनी बाइक से देहरादून से अपने गांव में जा रहा था इसी दौरान उसकी बाइक को सामने से गाड़ी लगाकर शुभम ने रोक लिया।शुभम के साथ रविन्द्र उर्फ लीलू भी था जिन्होंने धमकी देते हुए कहा कि उनके बीस हजार रूपये लौटा दे नहीं तो अंजाम बुरा होगा।उन्होंने कहा कि अगर नहीं दिए तो तुम्हे झूठे केस में फंसा देंगे। जब सरफराज द्वारा पैसे देने से इनकार किया गया तो आरोप है कि शुभम ने गालियां देते हुए झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। इतना ही नहीं प्रधान पति की धमकी के बाद उनका परिवार काफी भयभीत है अगर जल्द ही उसे न्याय ना मिला तो आरोपी प्रधान पति उसके खिलाफ कोई झूठा केस करा सकता है। वहीं ग्राम प्रधान पति द्वारा सभी आरोपों का खंडन करते हुए आरोपों को निराधार बताया।उन्होंने कहा कि बीस हजार रूपये उनके चाचा लीलू सिंह के हैं जिसे सरफराज आज तक भी भुगतान नहीं कर पाया है।मांगने पर उल्टी धमकी देता है।वहीं फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।





More Stories
रुड़की में एक कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा और राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने दिव्यांगजनों को दिए व्हीलचेयर और हेलमेट, खिले चेहरे।
धंनौरी क्षेत्र के तीन गांव में विजिलेंस और ऊर्जा निगम का छापा, बिजली चोरों में मचा हड़कंप, 21 लोग बिजली चोरी करते पकडे।
प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रांतीय तदर्थ समिति एवं जनपदीय व क्षेत्रीय पदाधिकारियों की हुई संयुक्त बैठक।