आरिफ नियाज़ी।
रुड़की खंड विकास कार्यालय में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के प्रचार प्रसार और दिव्यांजनो के प्रमाण पत्र बनाने के लिए एक शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 53 दिव्यांजनो के पंजीकरण हुए जिसके चलते सरकारी अस्पताल से पहुंचे चिकित्सकों की टीम ने 17 दिव्यागों के प्रमाण पत्र शिविर में ही जारी कर दिए गए। शिविर में सहायक समाज कल्याण अधिकारी संध्या शर्मा द्वारा विभागीय योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई उन्होंने कहा कि समाज कल्याण विभाग लगातार विभागीय योजनाओं का लाभ गांव गांव और लाभार्थियों तक पहुंचा रहा है संध्या शर्मा ने कहा कि विधवा पेंशन, वृद्ध पेंशन,दिव्यांग पेंशन और किसान पेंशन जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ भी आम आदमी तक पहुंच रहा है वहीं अन्य योजनाओं की जानकारी भी उनके द्वारा दी गई।इस मौके पर सहायक खंड विकास अधिकारी के के कर्णपाल द्वारा ग्राम विकास विभाग की भी जानकारी दी गई।शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम भी पहुंची थी। इस मौके पर जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र की टीम और स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टर्स की टीम भी इस कैंप में शामिल रही।इस मौके पर जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र से प्रबंधक तनवीर आलम, अंजली सैनी,आसिफ,शकील और स्वास्थ्य विभाग से आर्थो डॉ सतीश,डॉ सुब्रत अरोड़ा,डॉ धीरेन्द्र नेगी,सुनील यादव,और विजय शर्मा आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।