आरिफ नियाज़ी।
रूड़की में मेडिकल स्वामी कितने गंभीर हैं इसका अंदाजा शायद ही किसी को हो। कोतवाली गंगनहर के पास स्थित मेडिकल स्टोर पर एक महिला को मेडिकल संचालक ने एक्सपायरी दवाई दे दी जिसे महिला ने अपने बुखार से पीड़ित ग्यारह साल के बच्चे को खिला दी । महिला को जब पता चला कि दवाई एक्सपायर है तब उसने आनन फानन में पूरे मामले की शिकायत ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती से की। शिकायत मिलते ही मौके पर पहुँची ड्रग इंस्पेक्टर ने जाँच के बाद मेडिकल स्टोर को पूरी तरह से बंद करा दिया ।

गौरतलब है कि गंगनहर पुल सत्यनारायण मंदिर के पास अपना मेडिकल स्टोर से एक महिला ने अपने ग्यारह साल के बच्चे के लिए बुखार की दवा लेकर उसे खिलाई थी लेकिन बच्चे का बुखार नही उतरा जिसके बाद महिला ने देखा तो दवा की डेट एक्सपायर हो चुकी थी।

महिला ने मेडिकल स्टोर की शिकायत ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती से की और पूरे प्रकरण से अवगत कराया जिसके बाद आज ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ड्रग इंस्पेक्टर को भारी मात्रा में एक्सपायर दवाईयां सही दवाइयों के साथ मौके पर मिली जिसके बाद ड्रग इंस्पेक्टर ने मेडिकल स्टोर स्वामी को कड़ी फटकार लगाई और फिलहाल मेडिकल स्टोर को बंद करवा दिया गया है साथ ही ड्रग इंस्पेक्टर ने शिकायतकर्ता महिला को भी मौके पर बुलवाया। ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने बताया कि महिला की शिकायत पर वह रूड़की में मेडिकल स्टोर पर पहुँची थी जहां उन्होंने पाया कि मेडिकल स्टोर संचालक के द्वारा एक्सपायर दवाईयां अलग से न रखकर सही दवाइयों के साथ रखी मिली हैं। उन्होंने कहा कि माननीय न्यायालय का भी सख्त निर्देश है कि अगर कोई मेडिकल स्टोर संचालक एक्सपायर दवा उपभोक्ता को देता है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाए इसलिए मेडिकल स्टोर का स्टॉक सील कर फिलहाल बंद कराया जा रहा है साथ ही अग्रिम कार्रवाई भी की जाएगी। साथ ही उन्होंने बताया कि मेडिकल स्टोर पर फार्मासिस्ट भी मौजूद नही मिला है। बड़ा सवाल यह है कि मेडिकल स्टोर संचालक द्वारा एक्सपायर दवाईयां मरीज को देकर आमजन की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है इस तरह के मेडिकल स्टोर संचालकों पर किस तरह की कार्रवाई की जाती है यह देखने वाली बात होगी।





More Stories
कलियर शरीफ हज़रत साबिर पाक के सालाना उर्स पर रूहानी नशिस्त और नूरानी महफ़िल,बख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम*, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे हैबख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे है।
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।