आरिफ नियाज़ी।
झबरेड़ा नगर पंचायत में उप जिलाधिकारी न्यायिक प्रेम लाल ने अध्यक्ष किरण चौधरी और सभी सभासदों को शपथ दिलाई गई।इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने कहा कि जनता ने जिस उम्मीद और आशाओं के साथ उन्हें यहां चुनकर भेजा है उस पर वह खरा उतरेंगी।उन्होंने कहा कि अब जन्म ,मृत्यु और पेंशन आदि प्रमाण पत्रों को बनवाने के लिए इधर उधर भटकना नहीं पड़ेगा बल्कि जनता की समस्याओं को देखते अब एक जन सेवा केंद्र नगर पंचायत में ही बनाया जायेगा।इस जनसेवा केंद्र से अब प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लोगों को इधर उधर सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने होंगे किरण चौधरी ने कहा कि कस्बे का विकास कराना ही उनका मकसद है कस्बे को जलभराव से मुक्ति मिलेगी झबरेडा कस्बा अब विकास की नई इबारत लिखेगा।इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी हर्षवर्धन सिंह रावत और पूर्व राज्यमंत्री डॉ गौरव चौधरी ने भी कस्बे के विकास पर जोर दिया और साफ सफाई पर अधिक ध्यान देने पर जोर दिया।इस मौके पर कांग्रेस विधायक वीरेंद्र जाति समेत कस्बे के गणमान्य लोग प्रमुख रूप से शामिल रहे।





More Stories
कलियर शरीफ हज़रत साबिर पाक के सालाना उर्स पर रूहानी नशिस्त और नूरानी महफ़िल,बख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम*, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे हैबख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे है।
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।