आरिफ नियाज़ी।
रामपुर नगर पंचायत में आजाद समाज पार्टी के नवनियुक्त चेयरमैन परवेज़ सुल्तान के खिलाफ अफवाहों को भीम आर्मी ने गंभीरता से लिया है। दिल्ली रोड स्थित डिफेंस कॉलोनी भीम आर्मी छात्र संगठन के प्रदेश कार्यालय पर आयोजित एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भीम आर्मी छात्र संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल वसीम ने ऐसी भ्रामक खबरों का पुरजोर तरीके से खंडन किया है। अब्दुल वसीम ने कहा कि उनकी पार्टी को सर्व समाज का भरपूर सहयोग मिला है सभी जाति और धर्म के लोगों ने उन्हें वोट दिया है जिसके चलते परवेज़ सुल्तान को एक ऐतिहासिक जीत मिली है।अब्दुल वसीम ने कहा कि परवेज़ सुल्तान अब रामपुर नगर पंचायत में बड़े पैमाने पर विकास कराएंगे और इतना ही नहीं पूरी नगर पंचायत को एक मॉडल के रूप में स्थापित भी किया जायेगा जहां साफ सफाई से लेकर जल भराव से लोगों को जल्द ही निजात मिलेगी।
भीम आर्मी छात्र संघ प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कुछ लोग परवेज़ सुल्तान को लेकर तरह तरह की झूठी अफवाहें फैला रहे हैं जिसमें वह कभी सफल नहीं होंगे।उन्होंने कहा कि वह रामपुर नगर पंचायत के सभी लोगों, भीम आर्मी ,आजाद समाज पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और बड़े नेताओं के बेहद आभारी हैं जिनकी मेहनत और लगन से आज परवेज़ सुल्तान को यह सफलता मिली है।उन्होंने भीम आर्मी और आज़ाद समाज पार्टी के बड़े नेताओं का भी आभार जताया।अब्दुल वसीम ने कहा कि अब रामपुर के लोगों को अफवाहों पर ध्यान ना लगाकर केवल अपने क्षेत्र के विकास पर ध्यान देना चाहिए। एक सवाल के जवाब में वसीम ने कहा कि उनकी पूरी टीम की मेहनत से ही यह सफलता मिली है अब उनकी पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव पर अपना ध्यान केंद्रित करेगी और पार्टी और संगठन को मजबूत करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर रावण के मिशन को आगे बढ़ाएगी।गौरतलब है कि भीम आर्मी छात्र संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल वसीम की दिन रात की कड़ी मेहनत और चुनाव मैनेजमेंट से यह चुनाव जीता गया है।
अब्दुल वसीम चेयरमैन परवेज़ सुल्तान के बेहद नजदीकी दोस्त माने जाते हैं जिनके प्रयासों से यह सफलता मिली है।अब्दुल वसीम ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि रामपुर नगर पंचायत के चेयरमैन परवेज़ सुलतान नहीं बल्कि हर परिवार के सदस्य चेयरमैन है जो विकास को लेकर अपना सहयोग नगर पंचायत को करेंगे।





More Stories
रुड़की में एक कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा और राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने दिव्यांगजनों को दिए व्हीलचेयर और हेलमेट, खिले चेहरे।
धंनौरी क्षेत्र के तीन गांव में विजिलेंस और ऊर्जा निगम का छापा, बिजली चोरों में मचा हड़कंप, 21 लोग बिजली चोरी करते पकडे।
प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रांतीय तदर्थ समिति एवं जनपदीय व क्षेत्रीय पदाधिकारियों की हुई संयुक्त बैठक।