आरिफ नियाज़ी।
झबरेड़ा नगर पंचायत में चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी किरण चौधरी ने अपना प्रचार तेज कर दिया है।रविवार को सैनी समाज के समर्थन से कांग्रेस प्रत्याशी और अधिक मजबूत हुई हैं।सैनी समाज की बैठक अर्जुन सैनी के आवास पर आयोजित की गई थी जिसमें समाज के कुछ लोगों ने तय किया कि इस बार कांग्रेस प्रत्याशी किरण चौधरी को जीत दिलाएंगे।इस मौके पर डॉ गौरव चौधरी ने कहा कि झबरेड़ा का विकास करना उनकी प्राथमिकता है झबरेड़ा में आपसी भाईचारे और सौहार्द कायम रहे इसके लिए जनता इस बार कांग्रेस को वोट करेगी।उन्होंने कहा कि सैनी समाज की भूमिका सभी चुनाव में अग्रणी रही है झबरेड़ा के विकास में सैनी समाज के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता सैनी समाज ने उन्हें समर्थन देकर उनके ऊपर बड़ा उपकार किया है जिसे वह कभी भुला नहीं पाएंगे।उन्होंने कहा कि वह झबरेड़ा की जनता से वायदा करते हैं कि कस्बे के विकास में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि कस्बे की जनता इस बार नगर पंचायत में परिवर्तन करेगी और उनकी ऐतिहासिक जीत होगी।इस मौके पर युवा नेता अर्जुन सिंह सैनी ने कहा कि वह अपने परिवार में लौट गए हैं और कांग्रेस प्रत्याशी किरण चौधरी को उन्होंने अपना समर्थन दिया है।इस बार नगर पंचायत में किरण चौधरी की जीत पक्की है।इस मौके पर बड़ी संख्या में सैनी समाज के लोग मौजूद रहे।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।