आरिफ नियाज़ी।
इमलीखेड़ा नगर पंचायत के अंतिम चरण के प्रचार में अब भाजपा प्रत्याशी राजबाला को जिताने के लिए पार्टी के बड़े नेताओं ने भी डेरा डाल लिया है।पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा विधायक मदन कौशिक का आज इमली खेड़ा नगर पंचायत में पहुंचने पर फूल मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान मदन कौशिक ने कहा कि यह चुनाव विकास के लिए हो रहा है इस चुनाव में निर्दलीय या दूसरा प्रत्याशी कभी भी विकास नहीं कर सकता।उन्होंने कहा कि आज मौका है इस मौके को हाथ से ना निकाल देना। मदन कौशिक ने सभी लोगों से भाजपा को वोट देने की अपील की।

इस मौके पर राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी ने कहा कि इमलीखेड़ा में राजबाला सैनी काफी मजबूत प्रत्याशी हैं और राजबाला सैनी को भारी जनसमर्थन मिल रहा है।सभी से उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि इस बार राजबाला को ऐतिहासिक जीत दिलाएं।वहीं इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता मुनीश सैनी ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी राजबाला को विकास के नाम पर वोट मिल रहा है राजबाला सैनी बड़ी मजबूती के साथ चुनाव लड़ रही है।किसी के बहकावे में ना आएं और भाजपा को वोट करें।इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह नजर आया।इस मौके पर पूर्व चेयरमैन अनिल पाल,पूर्व राज्य मंत्री रविन्द्र सैनी आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।





More Stories
रुड़की में एक कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा और राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने दिव्यांगजनों को दिए व्हीलचेयर और हेलमेट, खिले चेहरे।
धंनौरी क्षेत्र के तीन गांव में विजिलेंस और ऊर्जा निगम का छापा, बिजली चोरों में मचा हड़कंप, 21 लोग बिजली चोरी करते पकडे।
प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रांतीय तदर्थ समिति एवं जनपदीय व क्षेत्रीय पदाधिकारियों की हुई संयुक्त बैठक।