आरिफ नियाज़ी।
लंढौरा नगर पंचायत में इस बार दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है पूर्व सभासद याकूब ने भी इस चुनाव में विपक्षी पार्टियों की नींद उड़ा दी है याकूब ने के भारी समर्थको द्वारा रैली निकालकर कस्बे की जनता से वोट देने की अपील की है। वही पूर्व सभासद याकूब का कहना है कि इस बार कस्बे की जनता उन्हें अपना समर्थन देगी और वह बड़े अंतर से जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि कस्बे में जल भराव और साफ सफाई की समस्या पर अधिक ध्यान दिया जाएगा। कस्बे के विकास में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी ।कस्बे का विकास करना ही उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी।
याकूब ने कहा कि कुछ लोग जनता में भ्रांतियां फैलाकर उन्हें गुमराह कर वोट हासिल करने में लगे हैं जिसमें वह सफल नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि कस्बे की जनता ने तय कर लिया है कि इस बार समर्थन उसी प्रत्याशी को करना है जो कस्बे के विकास को लेकर गंभीर हो।जो कस्बे का विकास कर सके।
उन्होंने कहा कि उन्हें विकास का लंबा अनुभव है कई बार वह लंढौरा नगर पंचायत में सभासद रह चुके हैं इसलिए जनता निर्णय ले चुकी है कि एक ऐसा अध्यक्ष जो लंढौरा कस्बे की बदहाली को दूर कर सके और विकास ही विकास पर ध्यान दे ऐसे प्रत्याशी को इस बार जनता चुनने जा रही है उन्होंने कहा कि जनता की दुआएं और आशीर्वाद मिला तो इस बार लंढौरा कस्बे में वह विकास की नई इबारत लिखेंगे।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।