आरिफ नियाज़ी।
झबरेड़ा में नगर पंचायत का चुनाव दिलचस्प मोड़ पर आ गया है।भाजपा और कांग्रेस के बीच यहां पर सीधी टक्कर है।कांग्रेस ने यहां से पूर्व राज्य मंत्री डॉ गौरव चौधरी की पत्नी किरण चौधरी को अध्यक्ष पद की प्रत्याशी बनाया है।आज किरण चौधरी और डॉ गौरव चौधरी द्वारा अपने भारी समर्थकों के साथ अलग अलग टीम बनाकर लोगों से वोट देने की अपील की।

इस दौरान झबरेडा में लोगों ने उन्हें आश्वासन दिया कि वोट किरण चौधरी को ही दिया जायेगा। इस दौरान किरण चौधरी ने कहा कि वह एक महिला है महिलाओं की समस्याओं को बखूबी जानती हैं।उन्होंने कहा कि जनता ने मौका दिया तो वह कस्बे में बहु बेटियों के विकास में कोई कर कसर बाकी नहीं छोड़ेंगी।उन्होंने कहा कि महिलाओं को सम्मान मिले बुजुर्गों के आशीर्वाद से वह झबरेड़ा के विकास में कोई कर कसर बाकी नहीं छोड़ेंगी।इस दौरान पूर्व राज्य मंत्री डॉ गौरव चौधरी ने कहा कि कस्बे का जिस तरह से विकास होना चाहिए था आज तक नहीं हो पाया जिसके चलते आज भी झबरेड़ा की जनता विकास से जूझ रही है।सरकार की किसी योजना का लाभ आम जनता तक नहीं पहुंचा जिसके चलते यहां के व्यापारी से लेकर एक गरीब व्यक्ति तक परेशान है।अगर इस बार कस्बे की जनता ने उन्हे मौका मिला तो किरण चौधरी झबरेडा में विकास के नए आयाम स्थापित करेंगी।उन्होंने कहा कि सी सी टीवी कैमरे से लेकर सबसे अधिक विकास कार्य उनके कार्यकाल में हुए जिसे जनता आज भी जानती है।

गौरव चौधरी ने कहा कि झबरेडा के विकास के लिए कांग्रेस प्रत्याशी किरण चौधरी को जिताना बेहद आवश्यक है।ताकि यहां के व्यापारियों और गरीबों की समस्याओं को भी सरकार तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस बार किरण चौधरी को वोट देकर झबरेड़ा के विकास के लिए जरूर वोट करें।इस मौके पर किरण चौधरी और गौरव चौधरी के भारी समर्थक मौजूद रहे।





More Stories
रुड़की में एक कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा और राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने दिव्यांगजनों को दिए व्हीलचेयर और हेलमेट, खिले चेहरे।
धंनौरी क्षेत्र के तीन गांव में विजिलेंस और ऊर्जा निगम का छापा, बिजली चोरों में मचा हड़कंप, 21 लोग बिजली चोरी करते पकडे।
प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रांतीय तदर्थ समिति एवं जनपदीय व क्षेत्रीय पदाधिकारियों की हुई संयुक्त बैठक।