आरिफ़ नियाज़ी ।
झबरेड़ा नगर पंचायत में कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशी दिन-रात प्रचार में जुटे हुए हैं कांग्रेस ने पूर्व राज्य मंत्री गौरव चौधरी की पत्नी किरण चौधरी को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया है जिसके चलते किरण चौधरी घर घर जाकर महिलाओं युवाओं और बुजुर्गों से वोट देने की अपील कर रही है। उनका कहना है कि वह झबरेड़ा की बहू और बेटी दोनों है और महिलाओं की समस्याओं को बखूबी जानती है युवाओं के साथ-साथ महिला और बुजुर्गों का भी उन्हें भारी समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी सफलता कस्बे की अवाम की सफलता होगी।
उन्होंने कहा कि उनके पति- द्वारा भी झबरेड़ा कस्बे में बड़े पैमाने पर विकास कार्य कराए गए थे जिनको जनता आज तक भी नहीं भूली है। अगर जनता का आशीर्वाद मिला तो झबरेड़ा कस्बे में विकास विकास होगा और उनकी ऐतिहासिक जीत होगी। उन्होंने कहा कि जनता सब जानती है और वह अपना भला बुरा स्वयं समझती है इसलिए वह अपनी बहू को ऐतिहासिक जीत दिलाएंगे ताकि यहां पर ऐतिहासिक विकास कार्य कराए जा सके। उन्होंने कहा कि अभी कस्बे का काफी विकास होना है।





More Stories
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।
लक्सर क्षेत्र मोहम्मदपुर कुन्हारी निवासी नईमा मलिक का उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स नें किया सम्मान।