आरिफ नियाज़ी।
भगवानपुर नगर पंचायत में इस बार भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है। कांग्रेस प्रत्याशी गुलबहार ने अपना प्रचार तेज कर दिया है वह घर घर जाकर लोगों से वोट की अपील कर रहे हैं।गुलबहार का कहना है कि भगवानपुर नगर पंचायत क्षेत्र का विकास कांग्रेस ही करा सकती है अगर जनता ने उन्हें मौका दिया तो विकास ही विकास किया जायेगा।

उन्होंने लोगों से वोट देने की अपील की।गुलबहार का कहना है कि उनकी टक्कर पर कोई नहीं है सभी धर्म और जातियों का उन्हें भरपूर समर्थन मिल रहा है जो विकास की नई इबारत लिखेगा।उन्होंने कहा कि उनके साथ गरीब जनता है वह लोग हैं जो मेहनत मजदूरी करके अपना परिवार चलाते हैं उन सभी की दुआओं के साथ वह आगे बढ़ रहे हैं।उन्होंने कहा कि आज तक भी भगवानपुर नगर पंचायत क्षेत्र में कोई विकास नहीं हो पाया जिसका खामियाजा यहां की जनता को भुगतना पड़ रहा है अगर मौका मिला तो विकास की गंगा बहेगी और लोग खुशहाल नजर आएंगे।घर घर की महिलाओं को रोजगार से जोड़ने का काम किया जायेगा। भगवानपुर नगर पंचायत को काफी बेहतर बनाया जायेगा जहां पर साफ सफाई से लेकर सड़कें पीने के पानी की कोई परेशानी नहीं होगी विकास ही विकास नजर आएगा।





More Stories
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।
लक्सर क्षेत्र मोहम्मदपुर कुन्हारी निवासी नईमा मलिक का उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स नें किया सम्मान।