आरिफ नियाज़ी।
पाडली गुर्जर नगर पंचायत सीट पर भाजपा प्रत्याशी चांदनी को सभी वर्गों का भारी समर्थन मिल रहा है इस बार मुस्लिम समाज भी बड़े पैमाने पर भाजपा के पक्ष में वोट करेगा।इस बार भाजपा ने चांदनी को इस सीट से प्रत्याशी बनाया है। चांदनी और वरिष्ठ भाजपा नेता बहरोज आलम घर घर जाकर लोगों से वोट की अपील कर रहे हैं।स्थानीय लोगों का मानना है कि इस बार चांदनी को जिताने से उनके क्षेत्र का बड़े पैमाने पर विकास होगा। केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है इसलिए भाजपा ही उनके क्षेत्र का विकास करा सकती है।
बहरोज आलम का कहना है इस बार जनता विकास करने वाले को ही चुनेगी।उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र में बड़े पैमाने पर समस्याएं हैं काफी विकास होने की आवश्यकता है जो केवल भाजपा सरकार ही करा सकती है।उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा इस देश के विकास को नए आयाम दिए हैं और आगे भी भाजपा सरकार ही इस प्रदेश और क्षेत्र का विकास कर सकती हैं।वहीं चांदनी ने कहा कि वह एक महिला है महिलाओं की समस्याओं को बखूबी जानती हैं।जनता का साथ मिला और जनता ने आशीर्वाद दिया तो इस क्षेत्र की तस्वीर बदलेगी।उन्होंने कहा कि वह नगर पंचायत में बेटियों के लिए कार्य करेंगी।बेटियों को आगे बढ़ाने और उनके रोजगार पर विशेष ध्यान रहेगा।महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा जायेगा। उन्हें जनता का भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है।बहरोज आलम और चांदनी तेलीवाला और शक्ति विहार कालोनी में घर घर जाकर लोगों से वोट की अपील कर रहे हैं।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।