आरिफ नियाज़ी।
रुड़की कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता की पत्नी पूजा गुप्ता काफी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में हैं उन्हें सर्व समाज का समर्थन मिलने लगा है। रुड़की नगर निगम से मेयर का चुनाव लड़ रही कांग्रेस प्रत्याशी पूजा गुप्ता घर घर जाकर लोगों से वोट की अपील कर रहीं हैं।जनसंपर्क के दौरान पूजा गुप्ता को लोगों का भारी समर्थन भी मिल रहा है।जगह जगह लोग उन्हें फूल-मालाओं एवं नोटों की माला पहनाकर उन्हें जीत का आशीर्वाद भी दे रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याओं पर ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि यहां पर नाली,सड़क, और जल निकासी से लेकर साफ सफाई की व्यवस्था उचित नहीं है,जिसे जनता के सहयोग से मौका मिलने पर निदान कराया जायेगा।उन्होंने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि आजादनगर,कृष्णानगर क्षेत्र के विकास कार्यों में गंभीरता से करने का वायदा जनता से किया है। उन्होंने कहा कि रुड़की नगर निगम में बड़े पैमाने पर विकास कार्य कराए जाएंगे।महिलाओं को रोजगार से जोड़ा जायेगा तथा शहर को क्लीन सिटी,स्मार्ट सिटी और एक मॉडल सिटी के रूप में स्थापित किया जायेगा।पूजा गुप्ता ने कहा कि जनता का आशीर्वाद मिला तो सबसे पहला कार्य जल भराव से निजात दिलाना है जिसके लिएपुरे प्रयास किए जाएंगे।इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।





More Stories
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।
लक्सर क्षेत्र मोहम्मदपुर कुन्हारी निवासी नईमा मलिक का उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स नें किया सम्मान।