आरिफ़ नियाज़ी।
रुड़की के वार्ड नंबर 35 मांहीग्रान में इस बार दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी शमा परवीन जमशेद काला पकोड़े वाले की समर्थित प्रत्याशी हैं। इस बार के चुनाव में भी उन्हें लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है।शमा परवीन द्वारा देर शाम चुनावी कार्यालय का उदघाटन क्षेत्र के लोगों द्वारा किया गया। ।इस मौके पर बड़ी संख्या में शमा प्रवीन के बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।

इस मौके पर निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी शमा परवीन ने कहा कि अगर जनता का उन्हें आशीर्वाद मिला तो इस क्षेत्र की तस्वीर बदलने का काम करेंगे।उन्होंने कहा कि वार्ड 35 में काफी विकास कार्य हुए हैं और जनता ने मौका दिया तो और भी विकास इस क्षेत्र में कराए जाएंगे।उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास करना ही उनका मकसद रहेगा।इस मौके पर पूर्व पार्षद प्रतिनिधि मोहम्मद मुस्तकीम ने कहा कि वार्ड की जनता का शमा परवीन को पहले की तरह भारी समर्थन मिल रहा है जनता पहचान चुकी है कि उनका भला कौन कर सकता है।नगर निगम से साफ सफाई और अन्य विकास कार्य कराए जाएंगे।उन्होंने वार्ड की जनता से अपील करते हुए कहा कि एक बार शमा परवीन को सेवा का अवसर जरूर दें।
शमा परवीन ही इस क्षेत्र का विकास कर सकती है।इस मौके पर जमशेद उर्फ काला पकोड़े वाले ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि वह आम आदमी हैं और जनता से जुड़े हुए हैं जनता ने उन्हें पहले भी देखा और आजमाया है अगर जनता एक और मौका दे तो इस क्षेत्र का विकास बड़े पैमाने पर कराया जायेगा।





More Stories
रूड़की ग्रीन वे मॉडल स्कूल में योग दिवस के अवसर पर स्कूल के टीचर्स द्वारा कराया गया योग।
रुड़की के (पीजी) कॉलेज प्रांगण में 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की रही धूम।
खानपुर विधायक उमेश कुमार का ‘जन निर्माण पार्टी’ के साथ 2027 का आगाज़ , भ्रष्टाचार के खिलाफ आर-पार की जंग का एलान।