आरिफ नियाज़।
लंढौरा नगर पंचायत में इस बार दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है। निर्दलीय प्रत्याशी कुलदीप चौधरी काफी मजबूत स्थिति में नजर आ रहे हैं।कुलदीप चौधरी के कार्यालय पर उनके समर्थकों का तांता लगा हुआ है। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता रविन्द्र पनियाला ने कहा कि लंढौरा में कुलदीप चौधरी जीत का इतिहास बनाएंगे।उन्होंने कहा कि लंढौरा कस्बे में विकास के लिए कुलदीप चौधरी नए आयाम स्थापित करेंगे।इस मौके पर जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन प्रदीप चौधरी ने कहा कि भाजपा की नींव कुलदीप चौधरी के परिवार से रखी गई थी यही कारण है कि आज बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता कुलदीप चौधरी को अपना समर्थन दे रहे हैं।उन्होंने कहा कि कुलदीप सिंह विकास करने वाले व्यक्ति हैं लंढौरा की जनता ने यदि उन्हें मौका दिया तो इस बार कुलदीप चौधरी जीत का परचम लहराएंगे।प्रदीप चौधरी ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि एक भाजपा के नेता द्वारा लंढौरा नगर पंचायत में कुलदीप चौधरी का भाजपा का सिंबल हटवाने का काम किया।यह नेता इस चुनाव में जनता की आंखों में धूल झोंककर जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं।
वहीं दूसरी तरफ नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी कुलदीप चौधरी ने कहा कि जनता ने यदि मौका दिया तो लंढौरा नगर पंचायत और उसके आसपास की जमीनों पर अपना हक जताने वाले रसूखदार लोगों से सख्ती से निपटा जायेगा और गरीब लोगों को उनका हक दिलाया जायेगा।कुलदीप का दावा है कि नगर पंचायत लंढौरा में विकास ही विकास होगा जनता ही इस नगर पंचायत की असली हकदार और अध्यक्ष होगी जो स्वयं निर्णय लेगी। कुलदीप चौधरी ने कहा कि उन्हें सर्व समाज का भारी समर्थन मिल रहा है जिनमें बड़ी संख्या मुस्लिम समाज की है मुस्लिम समाज ने तय कर लिया है कि इस बार कुलदीप चौधरी को ही समर्थन करना है।इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।





More Stories
रूड़की ग्रीन वे मॉडल स्कूल में योग दिवस के अवसर पर स्कूल के टीचर्स द्वारा कराया गया योग।
रुड़की के (पीजी) कॉलेज प्रांगण में 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की रही धूम।
खानपुर विधायक उमेश कुमार का ‘जन निर्माण पार्टी’ के साथ 2027 का आगाज़ , भ्रष्टाचार के खिलाफ आर-पार की जंग का एलान।