Jan Mudde

No.1 news portal of India

भगवानपुर में भाजपा प्रत्याशी रचित अग्रवाल ने शाहपुर और खानपुर में घर घर जाकर लोगों से की वोट देने की अपील

Spread the love

 

आरिफ नियाज़ी।

भगवानपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर इस बार दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है भाजपा ने इस बार भारतीय जनता पार्टी ने देवेंद्र अग्रवाल के पुत्र भाजपा प्रत्याशी रचित अग्रवाल को चुनाव मैदान में उतारा है।रचित अग्रवाल एक होनहार और योग्य व्यक्ति है इसलिए क्षेत्र में उन्हें काफी पसंद भी किया जा रहा है। रचित अग्रवाल ने अपने समर्थकों के साथ शाहपुर और वार्ड नं 1 खानपुर मे धुआंधार जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपने पक्ष में अधिक से अधिक वोट डालने की अपील की है। वही रचित अग्रवाल को भी पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल का भी समर्थन मिल रहा है।रचित अग्रवाल लगातार डोर-टु-डोर जनसंपर्क कर लोगों से वोट की अपील कर रहे हैं।

भाजपा प्रत्याशी रचित अग्रवाल का कहना है कि यदि क्षेत्र की जनता ने उन्हें मौका दिया तो वह क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने देंगे। उन्होंने कहा कि चुनावी जनसंपर्क के दौरान क्षेत्र में हर वर्ग के लोगों का उन्हें पूरा सहयोग और समर्थन मिल रहा है। उनका कहना है कि क्षेत्र में हर लोगों के साथ प्यार सद्भाव और आपस प्रेम में बना रहे यही आपसी ताकत दिखाता है। जनसंपर्क के दौरान जमकर भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, अमित शाह जिंदाबाद, पुष्कर सिंह धामी जिंदाबाद, डॉक्टर निशंक जिंदाबाद, त्रिवेंद्र सिंह रावत जिंदाबाद, देवेंद्र अग्रवाल जिंदाबाद, रचित अग्रवाल जिंदाबाद के नारे लगते रहे। जनसंपर्क में जिधर को भी वह निकल रहे है उधर ही उनका गर्म जोशी के साथ स्वागत किया जा रहा है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369